मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 11 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 29.4 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

आलिया भट्ट एक्शन अवतार में मचाएंगी बॉक्स ऑफिस पर धमाल

September 26, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में धमाल मचाने के बाद अब आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म ‘जिगरा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस आलिया भट्ट पहली बार धमाकेदार एक्शन करती नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसमें आलिया भट्ट कंधे पर बैग उठाए नजर आ रही हैं। इस फिल्म को जहां बसन बाला डायरेक्ट करेंगे तो फिल्म का प्रोडक्शन करण जौहर, आलिया भट्ट और अपूर्वा मेहता मिलकर कर रहे हैं। ‘जिगरा’ के मोशन पोस्टर के साथ ही आलिया भट्ट की फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म अगले साल 27 सितंबर को रिलीज होगी। ‘जिगरा’ के इस मोशन पोस्टर में आलिया भट्ट शर्ट और पैंट पहनें सड़क के बीचोंबीच खड़ी नजर आ रही हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में आलिया भट्ट कह रही हैं, “देख देख मुझे, मेरी राखी पहनता है ना तू, तू मेरे प्रोटेक्शन में है। तुझे मैं कुछ भी होने नहीं दूंगी। कभी भी।” इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कैप्शन में लिखा, “धर्मा प्रोडक्शन में डेब्यू करने से लेकर उनके साथ एक फिल्म का निर्माण करने तक, कई मायनों में ऐसा लगता है कि जैसे मैंने जहां से शुरुआत की थी, वहीं वापस आ गई हूं। हर दिन एक अलग दिन है… रोमांचक, चुनौतीपूर्ण (और थोड़ा डरावना)… न केवल एक एक्टर के रूप में बल्कि एक प्रोड्यूसर के रूप में भी हम इस फिल्म को जीवंत बना रहे हैं। समय के साथ-साथ इस फिल्म को लेकर और भी ज्यादा चीजें शेयर करने के लिए मैं बहुत एक्साइटेड हूं। “

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights