मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 31 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 20.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

प्रभारी मंत्री ने ग्राम सिलहरी में किया अमृत कलश यात्रा का नेतृत्व ग्राम वासियों से संग्रहित किए मिट्टी व अक्षत

September 22, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जनपद की प्रभारी मंत्री श्रीमती गुलाब देवी ने शुक्रवार को ब्लॉक सालारपुर के ग्राम सिलहरी में अमृत कलश यात्रा का नेतृत्व करते हुए ग्राम वासियों से मिट्टी व अक्षत लिया। उन्होंने कहा कि अमृत कलश यात्रा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जनमानस में देश प्रेम की भावना उत्पन्न करने के दृष्टिगत संचालित है। उन्होंने प्राथमिक संविलियन विद्यालय सिलहरी में अमर शहीदों की याद में शिलाफलक का लोकार्पण भी किया। तदोपरान्त सभी ने पंचप्रण की शपथ ली। ग्राम सिलहरी के ग्राम पंचायत सचिवालय में ग्रामीण महिलाओं ने प्रभारी मंत्री का स्वागत माला पहनाकर किया। तदोपरान्त अृमत कलश यात्रा भारत माता की जय, वंदे मातरम् व मेरी माटी देश के उद्घोषों के बीच प्रभारी मंत्री व विधायक सदर के नेतृत्व में ग्राम वासियों से अमृत कलश में मिट्टी व अक्षत संग्रहित किए गए। प्रभारी मंत्री ने ग्राम की महिलाओं से वार्ता की। महिलाओं ने कहा कि वह एनआरएलएम समूह की महिलाएं हैं तथा अपना काम करके स्वयं स्वावलंबी बन चुकी है। महिलाओं ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में देश व प्रदेश तरक्की पद पर अग्रसर है। ग्रामवासियों ने देश व जनहित में कार्य करने के लिए कहा। प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि अमृत कलश यात्रा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम इसी के अंतर्गत संचालित है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से जनपद वासियो में देश प्रेम की भावना उत्पन्न होगी वहीं जिन वीर सपूतों ने अपना सर्वस्व देश की स्वतंत्रता के लिए न्यौछावर किया। उनका भी भावपूर्ण स्मरण करने का यह सुनहरा अवसर है। उन्होंने सभी जनमानस से अपील की कि वह मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, जिला विकास अधिकारी श्वेतांक पाण्डेय सहित अन्य अधिकारीगण, ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights