मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 11 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 29.4 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

1 करोड़ जीतने वाले जसकरण को टैक्स के बाद मिलेगा इतना पैसा

September 7, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

टीवी का पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 15वां सीजन इन दिनों टेलिकास्ट किया जा रहा है। बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन  एक बार फिर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ को पहला करोड़पति मिल चुका है। अमिताभ बच्चन के क्विज शो में पंजाब के जसकरण सिंह ने 1 करोड़ रुपये जीते हैं। लेकिन क्या आपको पता है ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में कंटेस्टेंट जितनी रकम जीतता है वह पूरी उसके खाते में नहीं आती है। आइए हम आपको बताते हैं कि ‘केबीसी 15’ में 1 करोड़ रुपये जीतने वाले जसकरण सिंह को कितने रुपये मिलेंगे। वहीं, अगर ‘केबीसी’ में कोई कंटेस्टेंट 7 करोड़ रुपये जीते तो उसे कितना रुपये मिलेंगे। अमिताभ बच्चन के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ में पंजाब के जसकरण सिंह ने 1 करोड़ रुपये जीते हैं। लेकिन उनके खाते में पूरे 1 करोड़ रुपये नहीं जाएंगे। शो में जीती गई प्राइज मनी पर इनकम टैक्स की बात करें तो 1 करोड़ रुपये पर 30 फीसदी टैक्स देना पड़ेगा और इसके बाद काटे गए टैक्स पर 10 फीसदी सरचार्ज लगेगा। फिर टैक्स और सरचार्ज के ऊपर 4 फीसदी सेस देना पड़ेगा। यानी जसकरण सिंह को 1 करोड़ रुपये से 34.32 लाख रुपये कटकर 65.68 लाख रुपये मिलेंगे। गौरतलब है कि अगर आप 50 लाख रुपये से ज्यादा जीतते हैं तो काटे गए टैक्स पर 10 फीसदी सरचार्ज लगता है और अगर 1 करोड़ रुपये रुपये से ज्यादा की प्राइज मनी है तो 15 फीसदी सरचार्ज होता है। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में कोई कंटेस्टेंट 7 करोड़ रुपये जीतता है तो उसके खाते में सिर्फ 4,48,84,000 रुपये ही आएंगे। दरअसल, 7 करोड़ रुपये जीतने पर 30 फीसदी 2.10 करोड़ रुपये टैक्स कटेगा। इसके बाद इस पर सरचार्ज 15 फीसदी 31.5 लाख रुपये देना पड़ेगा। फिर इन दोनों रकम यानी 2,41,50,000 पर 4 फीसदी सेस 9.66 लाख रुपये देना पड़ेगा। ये कुल कुल करम मिलाकर 2,51,16,000 होती होती है। इस तरह से 7 करोड़ रुपये से ये रकम कटकर 4,48,84,000 ही मिलेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights