मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर डेंटल चेकअप कैंपका आयोजन किया गया

March 20, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बिल्सी।बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे के शुभ अवसर पर निःशुल्क डेंटलचेकअप कैंपका आयोजन किया गया। विद्यालय चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय ने फीता काटकर इस शिविर का शुभारम्भ किया।बाबा मिशन हॉस्पिटल के चिकित्सकों की टीम द्वारा बच्चों का निःशुल्क डेंटल परीक्षण किया गया। इस टीम में डॉ. कृष्णा जौहरी MDS (दन्त रोग चिकित्सक), डा. विकास पाठकBDS(दन्त रोग चिकित्सक), डॉ. प्रिया महेश्वरी BDS (दन्त रोग चिकित्सक)एवं उनकी टीम ने बच्चों का डेंटलचेकअप किया।

डेंटलचेकअप कैंप में लगभग सभी विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया। शिविर प्रातः 9:00 बजे प्रारम्भ हुआ जो दोपहर 1:30 बजे तक चला। इस शिविर में 500 से अधिक विद्यार्थियों एवं विद्यालय के समस्त स्टाफकीजाँच की गई। चिकित्सकों ने बच्चों को सलाह दी कि बीमारियों से बचने के लिए वह साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। इसके साथ दांतों को साफ रखें जिससे बीमारियाँ न पैदा हो सकें। उन्होने कहा कि ज्यादातर बीमारियाँ मुँह की गंदगी के कारण शरीर में प्रवेश करतीं हैं।

विद्यालय चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय जी ने डेंटलचेकअप कैंपके लिए आये चिकित्सकों का धन्यवाद किया और साथ ही उन्होंने कहा कि विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस को मनाने की शुरुआत 20 मार्च 2013 को एफडीआई वर्ल्ड डेंटल फेडरेशन ने की थी। तब से लेकर आजतक हर साल यह दिन मनाया जाता है।

विद्यालय डायरेक्टर एवं नगर पालिका अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय जी ने डेंटलचेकअप कैंपके लिए आये चिकित्सकों का धन्यवाद दिया और सभी चिकित्सको को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होने कहा कि व्यस्ततम दिनचर्या से समय निकालकर दूसरों के बारे में चिंतन करना समाज कोउन्नति की दिशा में ले जाने का प्रभावी कदम है।

प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने बच्चों को बताया कि हर साल 20 मार्च को दुनियाभर में वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया जाता है और इस दिन का मकसद लोगों के बीच ओरल हाइजीन यानी मुंह की सफाई को लेकर जागरुकता फैलाना हैस्वस्थ रहने के लिए खुश होना जरूरी है। खुशमिजाज लोगों को प्रायः स्वस्थ देखा जाता है।

प्रशासक उत्कर्ष सक्सेना ने बच्चों को ओरल हेल्थ के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि डेंटल परीक्षण शिविर के आयोजन से बच्चों में स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आयेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मौखिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति के अन्य अंग भी प्रभावित होते हैं इसलिए समय-समय पर चिकित्सक के पास चेकअप के लिए जाना बहुत जरूरी है।इस शिविर के दौरान सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights