मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

February 5, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। फस्ट यूपी डेफ एथलेटिक गेम्स, बनारस में 1 से 3 फरवरी 2025 को आयोजित किए गए, जिसमें रेलवे ग्राउंड में कोच अजय कश्यप से प्रशिक्षण ले रहे गुड्डू सिंह और रिदम शर्मा ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में दो-दो स्वर्ण पदक जीतकर व्यक्तिगत चैंपियनशिप के साथ आगामी नेशनल डेफ एथलीट चैंपियनशिप के लिए चयन किया गया है। गुड्डू सिंह ने 5000 मीटर एवं 10000 मीटर में स्वर्ण पदक हासिल किया है जबकि रिदम शर्मा ने 200 मीटर और 400 मीटर में स्वर्ण पदक जीता है। एशियाई डेफ एथलेटिक चैंपियनशिप में दो गोल्ड व एक सिल्वर लाने वाली रिदम शर्मा एवं नेशनल मेडलिस्ट गुड्डू सिंह एवं ट्रेन हादसे में अपना एक पैर गवा चुके पैरा एथलीट को आज मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर वीणा सिन्हा ने सम्मानित कर आगामी नेशनल एवं इंटरनेशनल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उनका उत्साहवर्द्धन करते हुए उनके अच्छे खेल भविष्य की कामना भी की। मंडल क्रीड़ा अधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी संदीप सिंह ने बच्चों को कड़ी मेहनत कर इंटरनेशनल लेवल में मेडल लाने के लिए प्रेरित किया। विदित हो कि तीनों ही खिलाड़ी इंटरनेशनल एथलीट एवं एनआईएस कोच अजय कश्यप से नियमित रूप से रेलवे स्पोर्ट्स स्टेडियम, रोड नं. 4, इज्जतनगर पर प्रशिक्षण लेते हैं। विजेता सभी खिलाड़ियों को कीड़ा सचिव गीता शर्मा, जिला डेफ संगठन के सचिव विमल शर्मा, कोच पंकज कुमार, संजय सिंह, बलवंत सिंह आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights