मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अवैध गैस सिलिंडर रिफिलिंग करने में एक के बाद एक 13 सिलिंडरों में भीषण ब्‍लास्‍ट ,तेज धमाके की आवाज से क्षेत्र में मची अफरा तफरी

March 21, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गोंडा।  क्षेत्र उमरी बेगमगंज की एक दुकान में रविवार सुबह एक के बाद एक 13 सिलिंडरों में तेज धमाके के साथ विस्‍फोट हो गया। दुकान में अवैध तरीके से गैस रिफलिंग होती थी। इस दुकान में रखे गए गैस सिलिंडर में विस्फोट हो गया। अब तक 13 सिलिंडर में धमाका हो चुका है। उमरी बेगमगंज थाने के आदमपुर बाजार में आदमपुर बाजार में बाबू नामक एक व्यक्ति गैस सिलिंडर की रिफलिंग का काम करता है। उसकी दुकान में रिफलिंग के लिए 40 सिलिंडर रखे हुए थे। बताया जाता है कि रविवार की सुबह करीब आठ बजे दुकान में रखे सिलिंडर में रिफलिंग की जा रही थी, तभी उसमें विस्फोट हो गया। विस्‍फोट होते ही दुकान पर मौजूद लोग भाग खड़े हुए। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक एक के बाद एक सिलिंडरों में विस्फोट शुरू होने लगा। तेज धमाकों की आवाज से क्षेत्र दहल उठा, इससे बाजार में भगदड़ मच गई। बाजार को खाली करवा दिया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिस दुकान में सिलिंडर रखा हुआ था, उसकी छत ढह गई है। मौके पर कई थानों की पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम है। सिलिंडर में विस्फोट से आसपास की ढाबली की दुकानों पर आग लग गई है। आग पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है। सीओ महावीर सिंह का कहना है कि पुलिस टीम मौके पर है। अग्निशमन दस्ता आग बुझाने का प्रयास कर रहा है।आदमपुर बाजार में सिलिंडर में विस्फोट के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आसपास इलाकों के लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस लोगों की भीड़ को दूर करने क प्रयास कर रही है।उसकी जांच संबंधित क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षक से कराई गई है। यह दुकान अवैध तरीके से कार्य रही थी। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights