ब्लूमिंगडेल स्कूल में बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया,बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए

WhatsApp Image 2025-02-05 at 14.16.25
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में ‘बसंत पंचमी’ के उपलक्ष्य में एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का प्रारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात बच्चों द्वारा तैयार अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस श्रृंखला में विद्यार्थियों ने माँ शारदे की वन्दना, सामूहिक नृत्य, एकल नृत्य, भजन, भाषण एवं काव्य-पाठ प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम अत्यंत ही मनमोहक एवं हृदय-स्पर्शी रहे। भाषण के माध्यम से बच्चों ने बसन्त-पंचमी मनाने के कारण एवं जीवन में इसकी महत्ता के विषय में अपने सुविचार प्रस्तुत किए। इतना ही नहीं छोटे-छोटे बच्चों ने मंत्रमुग्ध कर देने वाली भाव-भंगिमाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजाएमान रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


इस मौके पर स्कूल अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता ने सभी छात्रों को संबोधित करते हुए इस पर्व को मनाने की महत्ता के साथ-साथ वीर बलिदानी हकीकत राय की जीवन शैली एवं उनके त्याग के विषय में भी बताया। इतना ही नहीं स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने भी समस्त विद्यार्थियों को इस पर्व के गूढ़-रहस्यों से अवगत कराया एवं सभी को हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।
इस अवसर पर स्कूल निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान मेंहदीरत्ता, श्वेता मेंहदीरत्ता, एकेडमिक हेड सौरभ गांगुली कॉर्डिनेटर अंजला सोनी, मृणाल सक्सेना, सुषमा वर्मा एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं आदि भी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights