मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 27 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

धर्मेंद्र-शबाना आजमी के किसिंग सीन पर सनी देओल ने दिया रिएक्शन

August 7, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की लीड रोल वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ इन दिनों अलग-अलग वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। कभी फिल्म की कमाई को लेकर खूब बातें हो रही हैं, तो कोई फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन को लेकर बात करता हुआ नजर आ रहा हैं। धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन को देखने के बाद कई लोग इन दोनों की जमकर तारीफ करते हुए दिखाई दिए, तो कुछ लोगों को ये सीन एकदम पसंद नहीं आया। इस किसिंग सीन पर अभी तक कई स्टार्स रिएक्शन दे चुके हैं। इसी बीच ‘गदर 2 फेम सनी देओल ने भी इसको लेकर रिएक्शन दिया है। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से धर्मेंद्र और शबाना आजमी का किसिंग सीन खूब वायरल हो रहा है। इसको लेकर अभी तक कई स्टार्स रिएक्शन दे चुके हैं। इसी बीच अब ‘गदर 2’ फेम सनी देओल ने इसको लेकर अपनी बात रखी है। एक मीडिया चैनल ने इंटरव्यू के दौरान सनी देओल से धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन को लेकर सवाल किया। तब सनी देओल ने कहा ‘पापा कुछ भी कर सकते हैं। वो अकेले ऐसे स्टार है, जो इस सीन को कर सकते हैं।’ इसके आगे एक्टर ने कहा कि ‘मैंने फिल्म देखी नहीं है, बस इसके बारे में सुना है। मैं फिल्में बहुत कम देखता हूं।’ जब एक्टर से पूछा गया कि क्या इसके बारे में आपने धर्मेंद्र जी से बात की। तब एक्टर ने कहा ‘नहीं, मैं अपने पापा से इसके बारे में कैसे बात सकता हूं?’ सनी देओल इस इंटरव्यू के अलावा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। सनी देओल इस फिल्म में अमीषा पटेल भी उनके साथ नजर आने वाली हैं। सनी देओल और अमीषा पटेल की ये फिल्म 11 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म को अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ टक्कर देने वाली हैं। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights