मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 10 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 19.1 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कछला गंगा में श्रावण मास पूर्णिमा पर श्रृद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

August 1, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

कछला। कोतवाली उझानी क्षेत्र के कछला में स्थित पतित पावनी मां भागीरथी गंगा घाट पर श्रावण मास पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने को श्रृद्धालुओं का जनसैलाव उमड पडा और हर – हर गंगे के उदघोष के साथ गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर दान – पुन्य किया। मंगलवार को उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला में स्थित माँ भागीरथी गंगा घाट पर श्रावण मास पूर्णिमा पर हजारो श्रृद्धालुओं का जनसैलाव एक दिन पहले से ही उमड पड़ा और भोर से ही श्रृद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान करने के लिए श्रृद्धालु बड़ी संख्या में बसों, रेलगाड़ी व अपने निजी वाहनों से कछला गंगा घाट पर पहुंचे। गंगा घाट पर सुबह से ही श्रृद्धालुओं ने मां गंगा के जयकारे लगाते हुए गंगा में स्नान किया । गंगा स्नान करने के बाद श्रृद्धालुओं ने पूजा – अर्चना की। मंदिरों में घंटे – घड़ियालों की आवाजें गूँज रही थी । श्रृद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद गरीबों व असहाय लोगों को दान-पुण्य भी किया। गंगा स्नान करने के बाद श्रृद्धालुओं ने मां गंगा की पूजा – अर्चना के बाद प्रसाद बांटा। वहीं जगह जगह भण्डारे का आयोजन किया गया था। वहीं कछला गंगा घाट पर ।सुरक्षा की दृष्टि से गोताखोर व भारी संख्या में पुलिस तैनात रही।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights