मोटे अनाज व मन की बात सुनने के कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष गीता शाक्य ने की शिरकत

WhatsApp-Image-2023-07-30-at-8.22.51-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। भाजपा के महानगर महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य का मन की बात कार्यक्रम में किया गया जबरदस्त स्वागत। महानगर मंत्री महिला मोर्चा रेखा त्यागी द्वारा संचालित मोटे अनाज पर कार्यक्रम में मन की बात सुनते हुए महिला मोर्चा महानगर गाजियाबाद द्वारा एक शानदार कार्यक्रम महानगर कार्यालय पर आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक का सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में सभी बहने अपने घरों से टिफिन लेकर आई थी और साथ मिलकर सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनते हुए सह भोज भी किया, यह कार्यक्रम इस बात में अनोखा था कि स्वयं प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा अपनी महानगर की बहनों का मनोबल बढ़ाने के लिए स्वयं उपस्थित थी। इस कार्यक्रम का संचालन महानगर मंत्री एवं मन की बात कार्यक्रम की संयोजक तथा मोटे अनाज कार्यक्रम की संयोजक रेखा त्यागी ने किया, सबसे पहले महापुरुषों को माल्यार्पण करने के बाद कार्यक्रम की सह संयोजक उमा प्रजापति द्वारा प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य का स्वागत किया गया, उसके बाद महानगर संयोजक एवं महानगर महामंत्री भक्ति सिंह ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से क्षेत्रीय पदाधिकारी कादंबरी कौशिक गर्ग, वंदना पांडे, दीप्ति चौहान, शीतल सिन्हा, कुंती सिंह, अनीता विश्वास, नीलम सिंह, कविता चौहान, वरिष्ठ महानगर पदाधिकारी डॉक्टर संजना चौधरी, महानगर उपाध्यक्ष रनिता सिंह, महानगर उपाध्यक्ष लवली कौर, महानगर पदाधिकारी नेहा जैन, उर्मिला सिंह, रमा गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सविता त्यागी, रामा गुप्ता, संतोष देवी, उर्मिला, अनुकरण पाल, रमा जैन, राजकुमारी साहू, मंडल अध्यक्ष सुषमा गंगवार व मंडल अध्यक्ष वर्षा कौशिक आदि बहनों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने मोटे अनाज के लाभ बताते हुए सभी बहनों से आग्रह किया कि मोदी जी की इस बात को घर-घर और हर रसोई तक पहुंचाया जाए, जिससे सब का स्वास्थ्य उत्तम रहे और वह बीमारियों से बचे रहें तथा इससे होने वाले रोजगार के बारे में भी लोगों को जागरूक करें और किसानों से अनुरोध करें कि वह मोटे अनाज को अधिक से अधिक उपजाएं, जिससे कि जनसामान्य का स्वास्थ्य उत्तम हो सके कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक ने सभी बहनों को बताया की किस तरह मोटे अनाज का सदुपयोग किया जा सकता है और रोगों से दूर रह जा सकता है। इस कार्यक्रम का समापन महानगर महामंत्री रेनू चंदेला ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

(दीपक कुमार त्यागी / हस्तक्षेप
स्वतंत्र पत्रकार)

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights