कादराबाद में सपा नेता नईम उल हसन उर्फ लड्डन मियां ने लंगर में खाना और कपड़े लुटाये

WhatsApp-Image-2023-07-29-at-6.11.02-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

सहसवान। क्षेत्र के कादराबाद गांव में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मोहर्रम की 10 तारीख को ताजियों का जुलूस निकाला गया। इस मौके पर अजादारों के द्वारा नौहा ख्वानी पढ़ी गई। वही सपा के वरिष्ठ नेता और उद्योगपति नईम उल हसन उर्फ लड्डन मियां ने गरीब एवं असहाय लोगों को खाना खिलाए जाने के साथ ही कपड़े वितरण किए गए। साथ ही इस मौके पर लड्डन मियां ने लंगर लुटाया। इसमे हजारों की भीड़ जुटी। जूनावई क्षेत्र के कादराबाद गांव में मोहर्रम की 10 तारीख को निर्धारित मार्ग पर ताजिए का जुलूस निकाला गया। मोहर्रम की 10 तारीख को हजरत इमाम हुसैन की शहादत को एक शोक के रूप में याद किया जाता है। इस महीने में न तो कोई नये काम शुरूआत होती है। और न ही नए वस्त्र धारण किए जाते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इसी के चलते कादराबाद में मोहर्रम का ताजिया इमामबाड़े से शुरू होकर नईम उल हसन उर्फ लड्डन मियां की चौक में पहुंचने के उपरांत बच्चन मियां की दलान पर पहुंचकर इमामबाड़ा होते हुए निर्धारित गलियों में घूमने के उपरांत इमामबाड़े में जाकर समाप्त हो गया। इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता और उद्योगपति नईम उल हसन उर्फ लड्डन मियां के आसपास हजारो की भीड़ जुट गई।

उन्होंने जरूरतमंद लोगों को भोजन और कपडे वितरित किये। उसके बाद उन्होंने मौजूद सैकड़ो की भीड़ में लंगर में भोजन और कपड़े लुटाये। सपा नेता नईम उल हसन उर्फ लड्डन मियां को इलाके के लोग अपना हमदर्द,मसीहा मानते है, वह ईद हो या अन्य कोई त्यौहार या आयोजन, या नेताजी का जन्मदिन, वह इलाके में गरीब,जरूरमंद लोगों को राशन,कपड़े या उपहार बाँटते है, जाड़े के मौसम में जरूरतमंद लोगों को कपडों का वितरण करते है। इसके अलावा इलाके के लोगो की वक्त वेवक्त मदद करने से पीछे नही हटते है। इस मौके पर डॉक्टर हसन मियां , कोकव मियां , रेहान उल हसन, डा फरहान उल हसन,रुमी मियां,एहसान मियां, तनवीर हसन ,मास्टर अजीज मियां ,मुसव्विर, इकबाल, इशरत अली , डॉक्टर मोहम्मद रजा, डॉ मोहम्मद असद, मोहम्मद एजाज, कलीम नकवी ,अशरफ उल हसन शानू, मन्नान ,वसीम उल हसन सहित सैकड़ों अजादरों के द्वारा नौहा ख्वानी पढ़ी गई।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights