डीएम एसएसपी ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण

PHOTO-6
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। कांवड़ यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी मनोज कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओ0पी0 सिंह के साथ भागीरथी घाट कछला पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को परखा। तत्पश्चात दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने भागीरथी घाट कछला से बदायूं बरेली मार्ग पर जनपद की सीमा ग्राम पुठी सराय तक कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया।
डीएम ने निर्देश दिए कि घाट पर साफ सफाई, प्रकाश, नाव एवं गोताखोर आदि व्यवस्थाएं चौबीसों घंटे सक्रिय रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि घाट पर लाउस्पीकर से एलाउंस होता रहे। गंगा जल में की गई बैरीकेटिंग के बाहर कोई भी व्यक्ति स्नान करने या गंगा जल भरने ना जाए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

कछला घाट पर बनाए गए विशेष कांवड़ अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 प्रदीप वार्ष्णेय को निर्देश दिए कि अस्पताल में समस्त जीवन रक्षक दवाई उपलब्ध रहे। विशेष तौर पर अस्पताल में सांप काटने की दवाई पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें। अस्पताल में कोई भी परेशान व्यक्ति पहुंचे उसका तुरंत इलाज किया जाए। अस्पताल की समस्त व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें। डीएम एसएसपी ने कछला से जनपद की सीमा ग्राम पुठी सराय तक मार्ग का निरीक्षण किया। कांवड़ियों की सहायता के लिए जगह जगह बनाए गए पुलिस सहायता केंद्रों की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने निर्देश दिए कि सहायता केंद्र सक्रिय रहकर कांवड़ियों की सहायता करते रहें। डीएम ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा में जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगी है वह भ्रमण सील रहे, जिससे कांवरियों को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो। कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न हो सके। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा एवं सीओ सिटी आलोक कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights