कछला। कोतवाली उझानी क्षेत्र के भागीरथी कछला गंगा में पैसे चढ़ाते समय एक महिला बाइक से पुल पर गिर गई। आनन – फानन में परिजन महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार की दोपहर 12 बजे के समीप थाना सहसवान के ग्राम अब्बू नगर की रहने वाली गुडडो देवी (60) पुत्र अमर सिंह बाइक द्वारा अपने बेटे मुनीश व भाई निवासी पुत्र बाबू के साथ थाना कासगंज क्षेत्र के ग्राम कुवेर नगरा अपने मायके जा रही थी। वह जैसे ही उझानी कोतवाली क्षेत्र में स्थित कछला भागीरथी गंगा पुल पर पहुंची तभी उन्होंने गंगा में पैसे चढ़ाने को बाइक रोकने को कहा तो उनका बेटा पुल पर बाइक हल्की कर रोक रहा था तभी अचानक बाइक पर बैठी गुडडो देवी बाइक से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन – फानन में घायल गुडडो देवी को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूँ लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुडडो देवी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है।