केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बयान का किया विरोध

IMG-20230727-WA0024
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। अखिल भारतीय आंगनवाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले धरने का आयोजन मालवीय आवास गृह बदायूं पर किया गया ।बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मोर गुप्ता ने कहा कि दहगवां की आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का पैसा 2 वर्ष बीतने के बाद भी नहीं मिला है। शीघ्र ही दिलाया जाए। जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि आंगनवाड़ी मात्र 1 घंटे कार्य करती है उसका सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है। कहा कि मंत्री को अपना बयान वापस लेना चाहिए।इस मौके पर 7 सूत्रीय मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जिसमें प्रमुख मांग आंगनवाड़ी कार्यकत्री को ₹18 000 /मानदेय मिलना चाहिए। सेवा निवृत्त होने पर ₹500000 की धनराशि आंगनवाड़ी बहनों मिलनी चाहिए।प्रोत्साहन की राशि सभी आंगनवाड़ी बहनों की आनी चाहिए। दहगावा की आंगनवाड़ी बहनों का मात्र समिति का पैसा मिलना चाहिए ।धरने में एलडीएम साहब ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही पैसा दिलाया जाएगा ।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शोभा वर्मा, जिला संगठन मंत्री प्रवेश कुमारी , जिला कोषाध्यक्ष मृदुल भदौरिया, जिला सह सचिव खजाना देवी ,कुमकुम जौहरी, रेखा सिह, हर फा, बेगम, शशि रानी सक्सेना , उर्मिला देवी ,मोहिनी शर्मा , चाँद वी,रामा देवी, कल्पना तिवारी  ,नीरू माहेश्वरी , भारती शर्मा , अनुपम देवी  ,रेखा रानी , नवनीता  ,गीता रस्तोगी ,नीलम सिंह , आशा सक्सेना आदि लोगों ने धरने को संबोधित किया ।कार्यक्रम का संचालन दिनेश यादव ने किया ।उन्होंने कहा संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर बैठकें होनी चाहिए।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights