मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 27 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

‘प्रोजेक्ट के’ नहीं ‘कल्की 2898 AD’ है प्रभास की फिल्म का नाम

July 21, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

प्रभास की अपकमिंग मूवी ‘प्रोजेक्ट के’ का असली टाइटल और टीजर रिलीज हो चुका है, जिसने आते ही धूम मचा दी है। प्रभास की ‘प्रोजेक्ट के’ का असली नाम भगवान विष्णु के दसवें अवतार पर आधारित है जो कि ‘कल्की 2898 एडी’ है। वहीं फिल्म के टीजर ने लोगों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। जहां टीजर में प्रभास का एक्शन अवतार देखने को मिला तो वहीं अमिताभ बच्चन तो पहचान में ही नहीं नजर आए। इसके अलावा ‘कल्की 2898 एडी’ में दीपिका पादुकोण का लुक भी देखने लायक रहा। प्रभास की ‘कल्की 2898 एडी’ का टीजर सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। वैज्यंति मूवीज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से प्रभास की ‘कल्की 2898 एडी’ का टीजर कुछ ही घंटों पहले रिलीज किया, लेकिन देखते ही देखते इसपर लाइक्स और कमेंट्स की बरसात हो गई। फिल्म का टीजर देख लोगों ने ऐलान कर दिया कि ‘कल्की 2898 एडी’ ब्लॉकबस्टर होने वाली है। ‘कल्की 2898 एडी’ की शुरुआत दुनिया में मची अफरा-तफरी से होती है। इन मुसीबतों के बीच भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्की को याद किया जाता है। टीजर में जहां अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण की पहली झलक दमदार रही तो वहीं प्रभास ने भी धांसू अंदाज में एंट्री मारी। प्रभास की ‘कल्की 2898 एडी’ को देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म पूरी तरह से एक्शन और सस्पेंस से भरी हुई है। बता दें कि दर्शकों को प्रभास को पहली बार ऐसे अवतार में देखने का मौका मिलेगा। यूं तो ‘कल्की 2898 एडी’ में प्रभास के फर्स्ट लुक ने लोगों को निराश कर दिया था, लेकिन टीजर देखकर लोगों ने राहत की सांस ली। फिल्म की रिलीज की बात करें तो ‘कल्की 2898 एडी’ साल 2024 में छोटे पर्दे पर दस्तक दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 12 जनवरी को रिलीज हो सकती है। बता दें कि ‘आदिपुरुष’ के फ्लॉप होने के बाद लोगों की उम्मीदें ‘सालार’ और ‘कल्की 2898 एडी’ पर ही टिकी हुई है। प्रभास का फर्स्ट लुक देखने के बाद लोगों ने मेकर्स को चेतावनी दे दी थी कि इस बार वे दर्शकों को निराश बिल्कुल न करें। हालांकि ‘कल्की 2898 एडी’ के धांसू टीजर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights