मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 6 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बाढ़ प्रभावितों का रखें विशेष ख्याल : मण्डलायुक्त

July 19, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मण्डलायुक्त बरेली मण्डल बरेली सौम्या अग्रवाल ने पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली डॉ0 राकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी मनोज कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओम प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार पटेल, उपजिलाधिकारी सदर के साथ तहसील सदर अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित गांव खजुरारा पुख्ता का निरीक्षण किया। मण्डलायुक्त ने बाढ़ को दृष्टिगत रखते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राहत चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को बाढ़ से बचाव व व्यवस्थाओं के सम्बंध में जानकारी ली। उन्होंने पशुओं के टीकाकरण, स्वास्थ्य शिविर के संबंध में जानकारी ली। उन्हांने निर्देश दिए कि गांवों का संपर्क मार्ग वाधित ना हो, ग्रामीणों को समय से बिजली एवं पेयजल आदि व्यवस्थाएं उपलब्ध रहे। उन्होंने बाढ़ के बारे में जानकारी लेने के साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी तैयारियों की जांच गहनता से की जाए। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर रखा जाए। भोजन, पेयजल, दवा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर दवाइयों का वितरण कराएं तथा मच्छर रोधी दवा का छिड़काव गांव में साफ सफाई टीम लगाकर कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित गांवों में नावों व गोताखोरों की समुचित व्यवस्था रहे। उन्होंने बाढ़ के दौरान फैलने वाली संक्रामक बीमारियों आदि के बारे में संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियन्ता बाढ़ खण्ड को निर्देश दिए कि तटबंधों की विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने तहसीलों में बाढ़ से बचाव के दृष्टिगत किए जा रहे प्रबंधों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से किसी भी संभावित समस्या के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर इसका निस्तारण सुनिश्चित करा लिया जाए। उन्होंने बाढ़ के दौरान किसी भी संक्रामक बीमारी को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक और जीवन रक्षक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए।
उन्होंने पशुओं की देखरेख, भूसा चारे की व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए पशु चिकित्सा विभाग को निर्देशित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights