‘द क्रू’ की रिलीज डेट हुई आउट, साल 2024 में देगी दस्तक

download-6
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू , करीना कपूर , कृति सेनन और दिलजीत दोसांझ लीड रोल वाली फिल्म ‘द क्रू’ इन दिनों काफी चर्चा में है। इस फिल्म को लेकर कई अपडेट सामने आ चुके हैं। लेकिन फिल्म अपनी रिलीज डेट तो लेकर सुर्खियों में है। पहले फिल्म की शूटिंग को लेकर कई खबरे सामने आई। मेकर्स ने 25 मार्च को फिल्म की शूटिंग शुरू करने के पीछे का कारण भी बताया। अब इन सब के बाद फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। कृति सेनॉन और करीना कपूर की फिल्म ‘द क्रू’ इस दिन रिलीज होने वाली है। तो चलिए जानते है ‘द क्रू’ कब रिलीज होने वाली है। तब्बू, करीना कपूर खान, कृति सेनॉन, दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा की फिल्म ‘द क्रू’ रिलीज से पहले फिर चर्चा में आ गई है। करीना कपूर और तब्बू की फिल्म से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के अनुसार करीना कपूर, तब्बू और कपिल शर्मा की फिल्म ‘द क्रू’ 25 मार्च 2024 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के साथ साल 2024 में करीना कपूर एक बार फिर वापसी करने वाली हैं। जानकारी के लिए बता दें करीना कपूर साल 2022 में फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आईं थी। इसके बाद से करीना कपूर फिल्मी दुनिया से काफी दूर है। फिल्म की रिलीज डेट के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश दिखाई दिए। क्योंकि फैंस को फिल्म की रिलीज डेट का काफी लंबे समय से इंतजार था। ‘द क्रू’ कई मायनों में खास है। पहला फिल्म के स्टार्स और दूसरे फिल्म के प्रोड्यूसर। इस फिल्म को रिया कपूर और एकता कपूर साथ मिलकर प्रोड्यूस करने वाली हैं। ऐसा फिल्म ‘वीरे द वेडिंग’ के बाद दूसरी बार होने वाला है। फिल्म ‘वीरे द वेडिंग’ में रिया कपूर और एकता कपूर ने साथ में काम किया था और ये फिल्म काफी चर्चा में रही थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई भी की थी। अब देखाना होगा रिया कपूर और एकता कपूर की ‘द क्रू’ क्या कमाल दिखा पाती है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights