मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 31 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 20.4 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे

July 2, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह रेल डाक सेवा के नवीन भवन, प्रदेश के अत्याधुनिक व हाईटेक थानों में से एक गोरखनाथ थाना व एम्स थाना भवन का लोकार्पण कर नागरिक सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की सौगात देंगे तो गुरु पूर्णिमा पर्व के आयोजन व राप्ती तट पर गुरु गोरक्षनाथ महोत्सव में सम्मिलित होकर सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन रविवार (2 जुलाई) को दोपहर बाद होगा। रविवार अपराह्न वह शाहपुर थाने के समीप नवनिर्मित रेल डाक सेवा जी डिवीजन, एल 2-पीएच के भवन का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण समारोह का आयोजन पोस्टल विभाग की तरफ से किया जा रहा है। सीएम योगी, सोमवार को गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर सुबह पांच बजे से 12 बजे तक गोरखनाथ मंदिर में आयोजित गुरु पूजन, आरती, भजन-कीर्तन, सामूहिक भोज के कार्यक्रम में बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर सम्मिलित होंगे। इस दौरान वह नाथपंथ के प्रवर्तक गुरु गोरक्षनाथ, अपने दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ, गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ समेत नाथ पंथ के सभी मनीषियों का पूजन करने के साथ ही शिष्यों को आशीर्वाद देंगे। सोमवार को अपराह्न तीन बजे से मुख्यमंत्री सबसे अत्याधुनिक व हाईटेक थाने के रूप में विकसित किए गए गोरखनाथ थाना के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। गोरखनाथ थाना परिसर से ही सीएम योगी, एम्स थाना का भी लोकार्पण करेंगे। गोरखनाथ थाना भवन 17 करोड़ 10 लाख और एम्स थाना भवन 5 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से बना है। सोमवार को ही सायंकाल सीएम योगी, राप्ती नदी के गोरक्षनाथ घाट पर सुप्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा के संरक्षण वाली ओमकारम संस्था की तरफ से आयोजित गुरु गोरक्षनाथ महोत्सव में सम्मिलित होंगे। इस महोत्सव में अनूप जलोटा के साथ ही रामायण सीरियल में प्रभु श्रीराम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल भी मौजूद रहेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights