मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 30 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 20.5 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भाजपा जनकल्याणकारी योजनाओं के सहारे फिर से सत्ता में आएगी,देश,प्रदेश में हुआ विकास

June 11, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मोदी सरकार के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित नौ साल पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय आवाहन पर संयुक्त मोर्चा के कार्यक्रम का आयोजन बदायूँ लोकसभा के कस्बा बिल्सी के जे०एस० पैलेस और बदायूँ शहर स्थित डाइट आडोटोरियम में हुआ। दोनों कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी राकेश मिश्रा ने सम्बोधित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिला प्रभारी भाजपा राकेश मिश्रा ने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार की विकास कार्यों की उपलब्धियों से अवगत कराते हुऐ कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार बिना भेदभाव के दलित, पिछड़ों, शोषितों, वंचितों और आर्थिक रूप से पिछड़ों तथा मध्यम वर्ग के लोगों को सशक्त और सक्षम बनाने का कार्य कर रही है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश भय मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, सशक्त , सर्वस्पर्शी, विकासशील प्रदेश बनाने का कार्य कर रही है,देश और प्रदेश में विकास की गंगा बह रही हैं। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार आज गुंडागर्दी करने वाले और अपराधियों पर कठोर कार्रवाई कर रही है। सपा और बसपा में गुंडा और अपराधियों को संरक्षण में मिलता था। आज पूरी तरह से अपहरण उघोग व चौथ वसूली बन्द हो चुकी है।

सांसद डॉ० संघमित्रा मौर्य ने कहा भाजपा सरकार ने सबका साथ और सबका विकास के फॉर्मूले पर सभी वर्गों का विकास किया है। आवास, शौचालय, उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना, किसान सम्मान निधि, पेंशन, सामूहिक विवाह, जल योजना, वृद्धा अवस्था पेंशन योजना, सिंचाई योजना आदि योजनाएं संचालित की हैं।उन्होंने कहा कि 2024 में भी भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा और भाजपा जनकल्याणकारी योजनाओं के सहारे फिर से सत्ता में आएगी ।

पूर्व मंत्री/सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा हम भारत माता की जय बोलते हैं और एक भी विपक्षी दल भारत माता की जय नहीं बोलता। उन्होंने कहा गरीबों,महिलाओं, दलितों और वंचितों के लिए काम करते हैं इसलिए लोग हमारे साथ खड़े होते हैं। भाजपा की अलग पहचान है यह पार्टी गरीबों, महिलाओं और वंचितों को अलग से सम्मान देती हैं।

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा केंद्र और राज्य की सरकार ने दोनों स्तरों पर जबरदस्त काम किया है और बड़ी संख्या में लोग विशेषकर दलित और वंचित समाज के लोग उन योजनाओं का लाभ ले रहें हैं । इसी कारण भाजपा सरकार जन-जन के बीच लोकप्रिय है और डबल इंजन की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ लोगो के बीच में जाएंगे ।

इस मौके पर पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव एमपी सिंह राजपूत अरुण प्रकाश चेयरमैन ज्ञानदेवी सागर राणाप्रताप सिंह केशव चौहान मनोज मसीह अरशद अल्वी सीमा राठौर अमिता उपाध्याय धीरज पटेल सहदेव सागर उदयवीर दिवाकर विवेक राठी गगन राठी नेकपाल कश्यप राशिद अल्वी मोर सिंह लोधी महीपाल सागर आदित्य माहेश्वरी दीपक गुप्ता मोहित गुप्ता अजय तोमर विवेक राष्ट्रीयवादी लक्ष्मीनारायण शर्मा ओम प्रकाश सागर हरवीर राजपूत हीरालाल राजपूत चरन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights