समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में ओडिशा के ट्रेन हादसे में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की

IMG-20230603-WA0001
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक आज सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव की अध्यक्षता में सपा कार्यालय,गाँधी नगर,बदायूँ पर आयोजित की गई।बैठक में ओडिशा के बालेसर में घटित ट्रेन हादसे में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई तथा घायलों के अतिशीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि जल्दी ही जिलाकार्यकरिणी सहित पूरे संगठन का गठित किया जाएगा,संगठन में ईमानदार तथा मेहनती कार्यकर्ताओं को वरीयता दी जाएगी व संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक क्रियाशील किया जाएगा जिससे आने वाले लोकसभा चुनावों में अधिक से अधिक अंतर से जीत हासिल की जा सके।उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में महंगाई,भ्रष्टाचार अपनी चरमसीमा पर पहुँच चुकी है,थाने व तहसील भाजपा के नेताओ के दलाली के अड्डे बन चुके हैं।प्रदेश की जनता इन भाजपा नेताओं की असलियत जान चुकी है तथा आने वाले चुनाव में इनको सबक सिखा कर ही दम लेगी।

इस मौके पर शेखुपुर से विधायक हिमांशु यादव,सुरेश पाल सिंह चौहान,कैप्टन अर्जुन, अवधेश यादव,रजनीश गुप्ता,गुलफाम सिंह यादव,सलीम अहमद,मोहम्मद नजर,मनोहर सिंह यादव,अशोक यादव,किशोरीलाल शाक्य,सतीश यादव,संतोष कश्यप,इंदू सक्सेना,खजाना देवी,दलवीर सिंह,मुकेश शर्मा,कल्याण सिंह,खालिद रज़ा,बी0पी0 सिंह,गुड्डू गाज़ी,के0के0 साहू,राजेन्द्र सिंह,रामवीर कश्यप,लाल मोहम्मद अंसारी,पप्पू श्रीवास्तव,हरिभान सिंह आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights