100 से ज्यादा कॉलेजों में शुरू होंगे नए कोर्स

download-2-4
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। विश्वविद्यालय में आठ जून को कार्य परिषद की बैठक प्रस्तावित है। इसमें लविवि से जुड़े 100 से ज्यादा महाविद्यालयों में नए कोर्स सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगनी है। नए कोर्स शुरू होने से इन कॉलेजों के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध पांचों जिलों लखीमपुर, सीतापुर, रायबरेली, हरदोई व लखनऊ के सौ से अधिक महाविद्यालयों ने अपने यहां नए कोर्स शुरू कराए जाने की अनुमति मांगी है, जिसका विश्वविद्यालय की ओर से भौतिक सत्यापन करवाने के साथ ही अनापत्ति प्रमाणपत्र भी जारी किया जा चुका है। अब कार्यपरिषद की बैठक में अब इन कोर्सों के शुरू होने पर फैसला होना है। कार्यपरिषद की मंजूरी के बाद नए कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। महाविद्यालयों में नए कोर्स शुरू होने से विद्यार्थियों को अपनी इच्छा अनुसार पाठ्यक्रम चुनकर उनमें दाखिला लेने के स्वतंत्रता होगी।

शिया पीजी कॉलेज ने नए सत्र में पांच कोर्स शुरू करने के लिए आवेदन किया है। इनमें एलएलबी ऑनर्स, बीएजेएमसी, एमए हिंदी, एमए एजुकेशन, एमए पॉलीटिकल साइंस शामिल हैं। इसी तरह कालीचरण पीजी कॉलेज ने केमिस्ट्री, गणित, कंप्यूटर साइंस व बॉटनी विषय में बीएससी और बीबीए कोर्स शुरू करने का अनुमति मांगी है

अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज ने एमए एजुकेशन, एमए पॉलीटिकल साइंस व एमए जियोग्राफी की पढ़ाई शुरू कराने के लिए आवेदन किया है। वहीं, सुभाष चंद्र बोस राजकीय कन्या महाविद्यालय ने नए सत्र में एमकॉम और एमए अंग्रेजी पाठ्यक्रमों को शुरू कराने की अनुमति मांगी है। इन सभी महाविद्यालयों को विश्वविद्यालयों की ओर अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी किया जा चुका है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights