ससुराल में आयोजित भंडारे में शामिल होने गए श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

WhatsApp-Image-2023-06-02-at-6.40.57-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

न्यूरिया। ससुराल में आयोजित भंडारे में शामिल होने गए श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। श्रमिक के ससुरालियों ने भी फंदा लगाकर खुदकुशी की बात परिजन को बताई। मगर परिजन जब पहुंचे तो शव चारपाई पर था, कई जगह चोट के निशान थे। ऐसे में हत्या की आशंका जताई। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम परेवा अनूप के निवासी श्रीकृष्ण (25) पुत्र चोखेलाल मजदूरी करते थे। उसकी ससुराल न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर में भंडारे की दावत थी। जिसमें शामिल होने के लिए पत्नी गीता देवी और बच्चों के साथ तीस मई को गया था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

31 मई को भंडारे में शामिल हुआ। उसके बाद से ससुराल में ही रुका हुआ था। परिजन के अनुसार शुक्रवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटे की ससुराल में मौत हो गई है। कुछ ही देर में परिजन मोहनपुर गांव पहुंचे तो युवक का शव चारपाई पर पड़ा था। उसके पैर, हाथ समेत कई जगह चोट लगी हुई थी। गले पर भी चोट का निशान था। पूछने पर ससुराल वालों ने फंदा लगाकर जान देने की बात बताई। मगर परिजन को उनकी बताई बात पर विश्वास न हुआ। न्यूरिया थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच करा रहे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी
रिपोर्टर रिजवान खान

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights