मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 29 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 22.2 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मंत्री ने किया स्वनिधि महोत्सव का शुभारंभ, रेहड़ी पटरी वालों में उमंग की लहर

June 1, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा व जनपद की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने बदायूं तलब में स्वनिधि महोत्सव का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलन कर किया। उन्होंने प्रांगण में लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि गुलाब देवी ने कहा कि यह सरकार गरीबों की सरकार है व गरीबों का हित संरक्षित रखने वाली सरकार है। मुख्य अतिथि व जनप्रतिनिधियों द्वारा 200 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया।मा0 राज्य मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को बिना भेदभाव, निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पात्रों को शौचालय, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, सौभाग्य योजना, उज्जवला योजना आदि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने उपस्थित रेहड़ी पटरी वालों से कहा कि आप आगे बढ़े, सरकार व पूरा सिस्टम आपके साथ खड़ा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

भारत सरकार के सहकारिता एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 34 लाख 45 हजार लाभार्थी हैं। उन्होंने कहा कि व्यापार में साख बहुत जरूरी होती है और व्यापार छोटे से शुरू करता है और ईमानदारी से प्रयास करने वालों का व्यापार आगे बढ़ता है और एक दिन बड़ा रूप ले लेता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण हो गए हैं और यह 9 वर्ष बेमिसाल व सफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह 9 वर्ष सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि लाभार्थी के खाते में पूरा का पूरा राशि पहुंचती है, सरकार ने बिचौलिया व्यवस्था खत्म कर दी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में 4 करोड लोगों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं। विभिन्न लाभार्थियों को गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, शौचालय, आयुष्मान कार्ड आदि योजनाओं का लाभ दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 11.5 करोड़ लाभार्थी हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, उसने ब्रिटेन को भी पीछे छोड़ दिया है। मा0 सांसद डॉ0 संघमित्रा मौर्य ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत तभी बनेगा जब हम सभी आत्मनिर्भर होंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वनिधि योजना कारगर साबित हो रही है। अनेकों परिवारों को इसका लाभ मिला है व उनका जीवन स्तर ऊँचा हुआ है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका अदा करें। माननीय विधायक सदर महेश चंद गुप्ता ने कहा कि सब के प्रयास से भारत विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास से भारत एक दिन विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि 2047 के भारत में कोई भी गरीब नहीं होगा, संकट नहीं होगा और कोई दुखी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अच्छा सोचो, अच्छा होगा, आज नहीं तो कल होगा। मा0 विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह ने कहा कि रेहड़ी पटरी वालों को स्वावलंबी बनाने के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एक कारगर व महत्वकांक्षी योजना है। उन्होंने आमजन से कहा कि वह केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लें व अपने जीवन को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाएं। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास पर कार्य कर रही है। पात्रों को सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मा0 विधायक बिल्सी हरीश शाक्य ने कहा कि केंद्र सरकार के 9 वर्ष गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ आमजन को दिया गया है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीके सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभ के लिए गारंटी की आवश्यकता नहीं होती है, निकाय का एलओआर व आधार कार्ड प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि योजना अंतर्गत प्रथम किस्त में दस हजार रुपए का ऋण मिलता है। उस ऋण को सही प्रकार से चुकाने पर व डिफॉल्टर ना होने पर द्वितीय किस्त के रूप में रु 20,000 मिलते हैं तथा उक्त ऋण को भी ठीक प्रकार से चुका देने पर तक रु 50,000 ऋण के रूप में मिलते हैं।

उन्होंने बताया कि जनपद के 21 नगर निकायों में 12142 को प्रथम किश्त का लाभ दिया गया है। करीब ढाई हजार लोगों को द्वितीय किस्त का लाभ दिया गया है तथा 109 लोगों को तृतीय किश्त का लाभ दिया गया है। उन्होने बताया कि सरकार की योजना है कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित 8 अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं से भी प्रधानमंत्री स्वनधि योजना के लाभार्थियों को आच्छादित किया जाए, जिसमें राशन कार्ड, बीमा आदि योजनाएं हैं। उन्होंने बताया कि रेहड़ी-पटरी वाले डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देते हैं और क्यूआर कोड माध्यम से धनराशि प्राप्त करते हैं तो उन्हें क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान लेने पर एक रुपए मिलता है। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कार्यक्रम के समापन पर सभी माननीय जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एक कारगर व महत्वाकांक्षी योजना है। इससे अनेकों लोगों को लाभ मिला है उनका आर्थिक व सामाजिक उत्थान हुआ है। उन्होंने परियोजना अधिकारी डूडा व एलडीएम को निर्देशित किया कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना पर प्रकाश डालते हुए बताया कि रेहड़ी पटरी वालों का जीवन स्तर ऊंचा करने व आर्थिक सहायता देने के लिए यह योजना प्रारंभ की गई है। उन्होंने कहा कि इस योजना का शुभारंभ 1 जून 2020 को किया गया था। आज इस योजना के 3 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र को स्वावलंबी बनाने वाली एक कारगर योजना है। कार्यक्रम में प्रदर्शनी के शुभारंभ के उपरांत मुख्य अतिथि व अन्य जनप्रतिनिधियो द्वारा परिसर में स्वयं सहायता समूह, समाज कल्याण विभाग, नारी विकास वेलफेयर सोसाइटी आदि द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का अवलोकन किया व उसे सराहा। इससे पूर्व जनपद आगमन पर प्रभारी मंत्री को निरीक्षण भवन में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओ0पी0सिंह, अपर जिला अधिकारी वित्त राकेश कुमार पटेल, नगर मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा देवेश कुमार, एलडीएम सहित अन्य अधिकारीगण व बड़ी संख्या में लाभार्थी व आमजन उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights