मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जिलाधिकारी ने ली जिला पोषण समिति की बैठक

May 31, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि प्रत्येक पात्र बच्चे को अनुमन्य खाद्यान्न उपलब्ध हो यह सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने तहसील स्तर पर पोषण समिति की नियमित बैठकर कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की संख्या को नियमित रूप से चेक कराने व शासन की मंशा के अनुरूप आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने अति कुपोषित बच्चों के परिवारों को राशन कार्ड, शौचालय व जॉब कार्ड आदि भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को दिए जाने वाले खाद्यान्न का डायवर्जन ना हो यह सुनिश्चित किया जाए तथा खाद्यान्न वितरण का सत्यापन भी कराया जाए। उन्होंने कहा कि पोषण ट्रैकर पर खाद्यान्न वितरण अपलोड भी कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सेम व मैम बच्चों का विवरण स्वास्थ्य विभाग ई-कवच पर अपलोड करें। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी देश का भविष्य है इसका स्वस्थ व सुरक्षित होना अति आवश्यक है और यह सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों आदि पर पोषण पुनर्वास केंद्र की स्थापना पर विचार व चर्चा की। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि एनआरएलएम के जरिए ब्लॉक समरेर, दातागंज, वजीरगंज, म्याऊ व जगत में बच्चों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।  उन्होंने कहा कि खाद्यान्न वितरण की नियमित समीक्षा उनके स्तर से की जाती है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीके सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights