मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 3 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चालक को झपकी आने से पलटी एंबुलेंस

May 28, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

इटावा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शिवरा गांव के पास चालक को झपकी आने से एंबुलेंस डिवाइडर तोड़कर पलट गई। हादसे में चालक सहित सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को यूपीडा की एंबुलेंस से तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। एंबुलेंस से दो घायलों को दिल्ली से पटना ले जाया जा रहा था। साथ में उनके परिजन भी थे। ऊसराहार थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या-135 शिवरा गांव पास शनिवार रात करीब 11 बजे दिल्ली से पटना दो घायलों को ले जा रही एंबुलेंस के चालक को झपकी आने से डिवाइडर तोड़कर पलट गई। एंबुलेंस में मरीज के साथ उसके साथ कुल साथ लोग मौजूद थे। सूचना मिलते ही कुदरैल एक्सप्रेसवे व यूपीडा सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से बाहर निकाला। सभी घायलों को यूपीडा की एंबुलेंस से मेडिकल कालेज तिर्वा भिजवाया गया। घायलों में एंबुलेंस चालक अरुण कुमार निवासी रसूलपुर थाना जैतपुर आंबेडकरनगर व अवधेश यादव निवासी थाना एत्मादपुर आगरा एंबुलेंस से दो घायल अभिषेक व निशा देवी को परिजन बृजेश कुमार, रेणुका देवी, हीरालाल निवासी बलिया थाना डेरनी छपरा बिहार थे। पुलिस ने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त एंबुलेंस को सौरिख यार्ड पर भिजवाया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि चालक को झपकी आने से एंबुलेंस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिससे एंबुलेंस में घायलों समेत सात लोग घायल हो गए। डॉक्टरों ने घायलों की हालत स्थिर बताई है। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights