मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 3 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भाजपा महानगर के बूथों पर सुनी गई प्रधानमंत्री के मन की बात

May 28, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के नेतृत्व में शहर भर के बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी गई। मन की बात के 101 वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा आजादी के अमृत वर्ष के आगामी 25 वर्षों में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सभी को संकल्पित रहना है। उन्होंने कहा मन की बात की दूसरी सेंचुरी शुरू हो चुकी है पिछली बार 100वीं मन की बात के अवसर पर देश के अलावा विश्व भर में मन की बात को सुना गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर सावरकर की तारीफ करते हुए कहा वीर सावरकर का व्यक्तित्व ताकतवर उदारता का था उनका निडर और स्वाभिमानी स्वभाव गुलामी की मानसिकता को बर्दाश्त नहीं कर सका। मन की बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 101 वें एपिसोड के अवसर पर कहा हम सब ने एक कहावत कई बार सुनी होगी बार-बार सुनी होगी बिन पानी सब सुन बिना पानी जीवन पर संकट तो रहता ही है व्यक्ति और देश का विकास भी ठप पड़ जाता है। भविष्य की इसी चुनौती को देखते हुए आज देश के हर जिले में 75 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जा रहा है पानी की उपयोगिता को हम सभी को समझना होगा। पार्टी के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के बाद कहा देश को पहली बार ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में मिला है जो पूरी तरह राष्ट्र को समर्पित है। भानु महाजन ने कहा प्रधानमंत्री दिन रात देश के विकास आर्थिक उत्थान और समाज के सबसे निचले पायदान पर बैठे व्यक्ति के विकास के लिए चिंतित रहते हैं हम सभी को प्रधानमंत्री के मन की बात को मन में उतार कर राष्ट्र निर्माण के लिए संकल्पित होना होगा। शहर के अलग-अलग बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 101 वां एपिसोड सुना गया। भारतीय जनता पार्टी के वृज क्षेत्र कार्यालय पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 101वां एपिसोड सुना गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, भाजपा महानगर महामंत्री डॉ यादवेंद्र शर्मा, भाजपा कार्यालय प्रभारी संजीव भारद्वाज, बॉबी लाले, भाजपा महानगर पदाधिकारी और मीडिया प्रभारी सुनील करमचंदानी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights