मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 3 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भाजपा और सपा के सभासदों ने अलग-अलग ली शपथ

May 28, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

कन्नौज। नगर पालिका की नई टीम के शपथ ग्रहण के दौरान दलीय फूट देखने को मिली। एक ओर जहां शपथ ग्रहण के दौरान अध्यक्ष व सभासदों से शहर के विकास के लिए आपसी सहयोग की अपील की गई। वहीं भाजपा का खेमा शपथ ग्रहण से अलग रहा।  सपा से जुड़े दो सभासद भी नहीं पहुंचे। ऐसे में इन दोनों गुट को बाद में नगर पालिका में अलग से शपथ दिलाई गई। दरअसल, 25 सदस्यों वाले कन्नौज नगर पालिका में भाजपा से तीन उम्मीदवार वार्ड सभासद बने हैं। इसमें वार्ड छह से दीपक कुमार, वार्ड 15 से शोभित चौरसिया और वार्ड 22 से प्रभात वाजपेयी ने शपथ ग्रहण से खुद को अलग रखा। इन तीनों और एक निर्दलीय पंकज को दोपहर बाद नगर पालिका में एसडीएम गरिमा सिंह ने पद की शपथ दिलाई।  इसी तरह सपा के खेमे से आठ सभासद चुनाव जीते हैं। उसमें से छह ने तो अध्यक्ष के शपथ के बाद दूसरे सदस्यों के साथ ही शपथ ली। वार्ड 12 शेखपुरा से जीशान और वार्ड 13 से आसिफ हुसैन ने वहां से किनारा किया। यह दोनों हालांकि निर्दलीय ही चुनाव जीता है, लेकिन सपा से जुड़ा होने के कारण कार्यक्रम स्थल से किनारा कर लिया। इसके बाद में इन दोनों को भी नगर पालिका में एसडीएम गरिमा सिंह ने पद की शपथ दिलाई। इनके शपथ ग्रहण के दौरान सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव हसीब हसन, जिला कोषाध्यक्ष राजू यावद आदि रहे। सभासदों से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल न होने का कारण जानने का प्रयास किया गया। तब भाजपाई सभासदों ने बताया कि जिस स्थान पर कार्यक्रम रखा गया था, वो कहां पर है, ये उन्हें पता नहीं था। जबकि सपाई सभासदों का कहना है कि शपथ ग्रहण समारोह में बसपा के नेताओं को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था उन्हें ही मंच पर स्थान दिया गया था। इस कारण से वह लोग समारोह में शामिल नहीं हुए। बता दें कि 25 में से 6 सभासदों ने पहले दिन ही अपने तेवर दिखा दिए। हाल ही में हुए निकाय चुनाव के दौरान कन्नौज नगर पालिका अध्यक्ष पद पर बसपा प्रत्याशी कौसर निर्वाचित हुईं, जबकि सभी 25 वार्डों में सभासदों का भी निर्वाचन हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights