अहमदाबाद। चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल के 16वें सीजन का फाइनल मैच खेला जाएगा। रविवार (28 मई) को दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इस मैच में जब दोनों टीमें उतरेंगी तो कई रिकॉर्ड भी बनेंगे। सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले गुजरात टाइटंस के युवा स्टार शुभमन गिल की नजर कई उपलब्धियां हासिल करने पर होंगी।
ReferralCodeLLVR11
WhatsAppImage2025-08-13at181407
WhatsAppImage2026-02-15at42120PM
P
WhatsAppImage2026-05-23at115228AM
imgonline-com-ua-resize-wCqOfQc9U8JrEbkD
Screenshot282
Screenshot281
WhatsAppImage2024-06-13at1206561
WhatsAppImage2024-06-13at120733
WhatsAppImage2024-06-13at120657
WhatsAppImage2024-06-13at120656
WhatsAppImage2024-06-13at1206591
WhatsAppImage2023-12-28at122820
WhatsAppImage2026-05-06at121013PM
ColourfulAbstractTravelYouTubeThumbnail
WhatsAppImage2024-06-13at124314
WhatsAppImage2024-06-13at124247
WhatsAppImage2024-06-13at124550
WhatsAppImage2022-09-23at12120PM
WhatsAppImage2023-04-30at22935PM
8cd02112-c567-4bc6-9d79-ed9e8402d4fd
WhatsAppImage2024-06-13at124218
Newsbanner_page-0001
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
9-min
WhatsAppImage2024-06-13at122213
WhatsAppImage2024-06-13at1222131
WhatsAppImage2026-02-22at14631PM
WhatsAppImage2024-06-13at121748
WhatsAppImage2022-08-25at50515PM
WhatsAppImage2024-10-01at1942061
WhatsAppImage2024-10-01at194206
Designshikharhospital19-4-20235
WhatsAppImage2024-06-13at1218141
WhatsAppImage2023-08-23at123954PM2
WhatsAppImage2024-08-22at200239
WhatsAppImage2024-06-13at1218043
WhatsAppImage2024-06-13at1218041
d3
ColourfulAbstractTravelYouTubeThumbnail1
Mindved
शुभमन गिल ने इस सीजन में अब तक 16 मैचों में 851 रन बनाए हैं। उन्होंने 16 पारियों में 60.79 की औसत और 156.43 की स्ट्राइक रेट से रन बरसाए हैं। शुभमन के नाम तीन शतक और चार अर्धशतक हैं। वह चेन्नई के खिलाफ फाइनल में एक सीजन में 900 रन पूरे कर सकते हैं। शुभमन को इसके लिए 49 रन बनाने होंगे। अगर वह ऐसा कर लेते हैं तो विराट कोहली के बाद एक सीजन में 900 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। शुभमन गिल के पास सिर्फ एक सीजन में 900 रन पूरे करने का अवसर ही नहीं है, बल्कि विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ने का भी मौका होगा। शुभमन एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। इस मामले में वह कोहली को पीछे छोड़ सकते हैं। कोहली ने 2016 में आरसीबी के लिए 16 मैच में 973 रन बनाए थे। शुभमन को उन्हें पीछे छोड़ने के लिए 123 रन बनाने हैं।
शुभमन गिल जब चेन्नई के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे तो वह अपने शानदार फॉर्म को भी जारी रखना चाहेंगे। उन्होने पिछले चार मैच में तीन शतक लगाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने शतकीय पारी खेली थी। वह सिर्फ चेन्नई के खिलाफ क्वालिफायर-1 में ऐसा नहीं कर पाए थे। शुभमन उस कमी को पूरा करना चाहेंगे।
शुभमन के पास इस सीजन में चौथा शतक लगाने का मौका होगा। अगर वह ऐसा कर देते हैं तो एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। कोहली ने 2016 में सबसे ज्यादा चार शतक लगाए थे।