श्री गुरु अर्जुन देव जी शहीदी दिवस पर विशेष कीर्तन दरबार एवं गुरु का लंगर हुआ

WhatsApp-Image-2023-05-23-at-7.32.17-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। सिख धर्म के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज जी का शहीदी पर्व गुरुद्वारा पंजाबी मोहल्ला में बड़ी श्रद्धा एवं भावना से मनाया गया । जिसमें सबसे पहले सवेरे 7:00 से श्री सहज पाठ की समाप्ति की गई उपरांत हजूरी रागी जत्था भाई परमजीत सिंह सुरजीत सिंह द्वारा कीर्तन गायन किया गया इसके उपरांत बीबी गुरमीत कौर खालसा ने

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

श्री गुरु अर्जन देव जी के बारे में उनके जीवन से संबंधित काव्य पाठ किया इसके उपरांत कथावाचक भाई जितेंद्र पाल सिंह खालसा द्वारा गुरु जी के जीवन से संबंधित कथा की गई एवं बताया गया कि उनकी शहीदी किस प्रकार हुई थी गुरुद्वारा साहब के महासचिव सरदार गुरदीप सिंह ने आई हुई संगत का धन्यवाद किया एवं गुरु जी के बताए हुए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी समाप्ति उपरांत सारी संगत ने गुरु का लंगर छका लंगर के साथ-साथ मीठे शरबत की छबील भी लगाई गई।

आज के प्रोग्राम में विशेष रुप से सरदार मंजीत सिंह रंजीत सिंह हरभजन सिंह संजय कोचर सुभाष कोचर सोनू जुनेजा सुरेश अरोड़ा सतनाम सिंह सुरजीत सिंह साहिल खुराना आदि का विशेष सहयोग रहा। दोपहर बाद स्त्री सत्संग सभा द्वारा श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ किया गया एवं कीर्तन किया गया समाप्ति उपरांत लंगर प्रसाद व मीठे शरबत की छबील लगाई गई। इसमें विशेष रूप से गुरमीत कौर कमलजीत कौर जुनेजा कमलजीत कौर नरूला इंद्रजीत कौर इंदरमीत कौर तरुण अरोरा चरणजीत कौर आदि का विशेष योगदान रहा । अंत में स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी गुरमीत कौर जी ने आई हुई संगत का धन्यवाद किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights