ग्रेटर नोएडा। दुजाना गांव में कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मेरठ में बुधवार को हुए एनकाउंटर में मारे गये गैंगस्टर अनिल दुजाना के शव को लेकर उसके परिजन गांव पहुंचे। शव पहुंचते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे। दुजाना की मौत के बाद से दुजाना गांव में तनाव का माहौल है। वहां पर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। गौतमबुद्धनगर के बादलपुर कोतवाली के दुजाना गांव में हाईअलर्ट किया गया है। शव देखते ही चीख-पुकार मच गई और जन सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं भी दुजाना के अंतिम संस्कार में पहुंचीं। गांव के ही श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात रहा। इससे पहले जैसे ही दुजाना के एनकाउंटर में मारे जाने की खबर मिली थी, दुजाना गांव में तनाव का माहौल हो गया था।