प्रत्येक बूथ पर सुना गया 100 वां संस्करण मन की बात: राजीव कुमार गुप्ता

WhatsApp-Image-2023-04-30-at-7.47.04-PM-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भाजपा के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ जन प्रतिनिधियों ने अलग-अलग बूथ एवमं सभी निकायों पर ‘मन की बात’ का 100 वां संस्करण को कार्यकर्ताओ के साथ जनसहभागिता से सुना गया। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने गुलड़िया में कहा, ‘मन की बात’ को आप सभी ने जनभागीदारी की अभिव्यक्ति का अद्भुत प्लेटफॉर्म बना दिया है। आप अपने मन की शक्ति तो जानते ही हैं, वैसे ही, समाज की शक्ति से देश की शक्ति बढ़ती है, ये हमने ‘मन की बात’ के अलग-अलग एपिसोड में देखा है और अनुभव किया है और इसे स्वीकार भी किया है।भारत विश्‍वगुरु बनने के मोर्चे पर काफी तेजी से आगे बढ़ा। देश-विदेश में पीएम मोदी की गूंज सुनी गई। बता दें कि अबतक मन की बात में प्रधानमंत्री अलग-अलग मसलों पर सीधे लोगों से जुड़कर जनहित की बात करते रहे हैं। इस दौरान कई राज्‍यों के लोगों से पीएम मोदी बातकर उनकी प्रेरक कहानियां भी लोगों के सामने रखते रहे हैं। पीएम मोदी की मन की बात में युवाओं का खासा जिक्र होता है। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा जी ने उझानी में कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बताई गई व जीवन में प्रेरित कर अच्छे मार्ग के लिए रोशनी डालने वाले विचारों का श्रवण किया है ,गौरतलब है कि हर माह के अंतिम रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हैं ,इसके जरिए वे लोगों का हौसला आफजाई करते हैं। भारत आर्थिक प्रगति की दिशा में बड़े कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा कि देश विराट कदम तब उठाता है जब सपनों से बड़े संकल्प होते हैं। जब संकल्पों के लिए दिन-रात ईमानदारी से प्रयास होता है, तो वो संकल्प सिद्ध भी होते हैं। जिला प्रभारी राकेश मिश्रा ने उझानी में कहा प्रधानमंत्री देश के विकास को लेकर भी अपना अनुभव साझा करते हैं ,इस कार्यक्रम को लेकर आम लोगों व भाजपा कार्यकर्तायों में खासा उत्साह रहता है ,निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री का उद्धबोधन सदैव प्रेरणादायक होता है। इस मौके कार्यकर्ताओ ने मन की बात सुनी सांसद संघमित्रा मौर्य ने बदायूँ नगर कृष्ण लॉन में सुनी सदर विधायक/पूर्व मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने नगर मंडल में सुनी बिल्सी हरीश शाक्य ने बिल्सी नगर में सुनी दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने दातागंज नगर में सुनी जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने मुड़िया में सुनी पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य ने शेखूपुर में सुनी विमल कृष्ण अग्रवाल ने उझानी में कुशाग्र सागर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारती ने बदायूँ नगर में सुनी उमेश राठौर ने नगर मंडल में रविन्द्र पाल सिंह ने बदायूँ नगर में राणा प्रताप सिंह नगर में दीपमाला गोयल ने नगर मंडल में सुधीर श्रीवास्तव ने बदायूँ में एमपी सिंह राजपूत उझानी नगर में सुनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights