महिला की संदिग्ध हालत में मौत 

download-3-15
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

आगरा। थाना मलपुरा क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पति जब घर पहुंचा तो उसने दरवाजा खुलवाने के लिए अवाज लगाई। फिर फोन भी किया, लेकिन उत्तर नहीं मिला। इसके बाद जब उसने जंगले से झांककर देखा तो कमरे में पत्नी की लाश पड़ी देख उसके होश उड़ गए। उसके गले पर चोट के निशान थे। पति की चीख पुकार सुन पड़ोसी भी मौके पर आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक सोनू उर्फ अल्लू पुत्र रामजीलाल जिला भिंड मध्यप्रदेश अपनी पत्नी के साथ बीते चार साल से मलपुरा कस्बा में रह रहा है। सोनू टिकिया की ठेल लगाता है।  बताया गया है कि रोज की तरह वह टिकिया बेचने के लिए गया था।  शुक्रवार शाम करीब 9:00 बजे वह घर वापस लौटा तो उसने अपनी पत्नी रितु उर्फ ऋषि को आवाज दी, लेकिन घर के अंदर से किसी की आवाज नहीं सुनाई दी।  जिसके बाद उसने फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ था। इसके बाद सोनू ने किसी तरह घर में प्रवेश कर कमरे के जंगले से अंदर झांककर देखा। कमरे के अंदर पत्नी की लाश पड़ी हुई थी। उसके गले पर चोट के निशान थे। ये देख सोनू चीखने चिल्लाने लगा। शोर सुन आसपास के लोग मौके पर आ गए। इसके बाद भी वह पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि महिला की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights