मुजरिया। मुजरिया और बितरोई के मध्य ज्योरा गांव पर आज सुबह करीब साढ़े चार बजे दो ट्रक की आमने सामने की भीषण भिड़ंत में दो ड्राइवरों की मौके पर ही मौत हो गई। दो हेल्पर की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना मुजरिया अध्यक्ष राजेश कौशिक तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी सहसवान चंद्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनो मृतक ड्राइवरों के शव पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिए हैं और घायलों को मेडिकल कालेज भेज दिया हे। दोनो ड्राइवरों के शव ट्रक में फंसे हुए थे,पुलिस ने क्रेन की सहायता से दोनों ट्रकों के चालकों को बमुश्किल निकलवा कर ट्रकों को रोड से हटाकर 3 घंटे बाद मुजरिया कछला मार्ग खुलवाया। इस हादसे में हल्द्वानी से आगरा जाने वाले ट्रक चालक 25 वर्षीय अफजाल निवासी बाकरपुर थाना सकरौली जनपद एटा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इसी ट्रक के दूसरे चालक 24 वर्षीय राहत अली ग्राम बाकरपुर थाना सकरौली जनपद एटा गंभीर रूप से घायल हो गए। ललितपुर से अमरोहा जाने वाले ट्रक चालक 25 वर्षीय सतेंद्र निवासी उमरी थाना नूरपुर जनपद बिजनौर की भी मौके पर मौत हो गई। इसी ट्रक के दूसरे 27 वर्षीय चालक नेपाल निवासी उमरी थाना नूरपुर जिला बिजनौर ( दोनों सगे भाई हैं) को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। मुजरिया से बितरोई के मध्य ज्योरा गांव पर आज सुबह करीब 4:30 बजे दोनो ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हुई। जिसमें ड्राइवर अफजाल तथा सत्येंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। दोनो चालक नेपाल तथा राहत अली को घायल अवस्था में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। भीषण सड़क हादसे से सड़क खून से लाल हो गई। काफी देर तक भीड़ जमा रही और तीन घंटे तक यातायात ठप रहा।