खेत के बटबारे को लेकर चले लाठी – डन्डे, सात घायल

WhatsApp-Image-2023-04-19-at-6.05.57-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी | कोतवाली क्षेत्र के गांव में खेत के बटबारे को लेकर दो पक्षों में गाली गलौच के बाद जमकर लाठी डन्डे चलने लगे जिससे सात लोग घायल हो गए । पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार की सांय उझानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरसुआ निवासी प्रीति देवी पत्नी सर्वेश ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कि खेत के बटवारे को लेकर उसका चचिया ससुर सुरेश गिरि पुत्र जोधागिरि अपनी पत्नी शीला और अपने लड़कों नरेंद्र, विपिन, सोनू गिरि व जितेंद्र गिरि के साथ उन्हें गाली – गलौच करने लगा जब हमने गालियां देने का विरोध किया तो सभी ने मिलकर मुझे व मेरे चचिया ससुर पप्पू गिरि पुत्र जोधागिरि, ओमवती पत्नी पप्पू गिरि, उमाकांत गिरि पुत्र पप्पू गिरि, प्रवेश गिरि पुत्र जगदीश, कैलाश गिरि पुत्र जगदीश व गंगाचरन पुत्र कैलाश गिरि को लाठी डन्डों से पीटकर घायल कर दिया । पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

जिला अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है वहीं दूसरे पक्ष के सुरेश गिरि पुत्र जोधागिरि ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि कैलाश गिरि व पप्पू गिरि पुत्र जोधागिरि व भतीजे गंगाचरन व सर्वेश पुत्र कैलाश गिरि खेत के बटबारे को लेकर गाली – गलौच करने लगे और विरोध करने पर सभी ने मुझे व मेरे लड़कों विपिन गिरि, सोनू गिरि की लाठी डन्डों से निर्ममतापूर्वक पिटाई कर दी । दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी । पुलिस ने दोनों पक्षों पर मुकदमा पंजीकृत किया है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights