बाइक फिसलने से बाइक पर सवार मासूम समेत चार घायल

WhatsApp-Image-2023-04-16-at-5.23.23-PM-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी। कोतवाली क्षेत्र के बरेली – मथुरा हाइवे पर एक गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक फिसलने से बाइक पर सवार मासूम समेत चार लोग घायल हो गए । सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने मासूम समेत तीन घायलों का प्राथमिक उपचार किया । वहीं गंभीर रूप से घायल युवती की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया । रविवार की दोपहर दो बजे के समीप थाना सहावर क्षेत्र के ग्राम याकूबगंज निवासी विजय सोलंकी (27) पुत्र राजेंद्र अपनी 26 वर्षीय पत्नी प्रियंका व 6 माह की बच्ची हिमांशी व 16 वर्षीय साली पारुल पुत्री सतीश के साथ बाइक द्वारा बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के ग्राम नगला सर्की अपनी ससुराल से बाइक द्वारा अपने घर जा रहा था ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

वह जैसे ही उझानी कोतवाली क्षेत्र के जिरौलिया गांव के समीप पहुंचा तभी सामने ई – रिक्शा आ गया और बाइक चला रहा विजय बाइक को कंट्रोल नहीं कर पाया और बाइक फिसल गई । जिससे बाइक पर सवार चारों घायल हो गए । घायलो को सड़क पर तड़पते देख राहगीरों ने हादसे की सूचना एम्बुलेस को दी । सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने सभी घायलों को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने विजय, प्रियंका व मासूम हिमांशी का प्राथमिक उपचार किया । वहीं पारुल की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights