खालसा साजना दिवस पर विशेष कीर्तन दरबार एवं गुरु का लंगर हुआ

WhatsApp-Image-2023-04-15-at-7.40.59-PM-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा पंजाबी मोहल्ला मे खालसा साजना दिवस एवं बैसाखी का पर्व बड़े धूमधाम व उत्साह से मनाया गया। सर्वप्रथम हजूरी रागी जत्था भाई परमजीत सिंह सुरजीत सिंह द्वारा कीर्तन किया गया उसके उपरांत कथावाचक भाई जितेंद्र पाल सिंह खालसा द्वारा खालसा पंथ के बारे में विस्तार से वर्णन किया गया उन्होंने बताया कि किस तरीके से हिंदू धर्म की रक्षा के लिए गुरु गोविंद सिंह जी ने पांच प्यारों की रचना की और इसके साथ ही हिंदू धर्म को बचाने के लिए अपना सर्वांस दान करने का संकल्प लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बीबी गुरमीत कौर खालसा द्वारा खालसा पंथ के जन्मदिन पर विशेष काव्य पाठ किया गया इस मौके पर सांसद संघमित्रा मौर्य द्वारा गुरद्वारा साहिब में पहुंचकर संगत को बैसाखी पर्व की बधाई दी गई गुरुद्वारा कमेटी द्वारा उनको सिरोपा देकर सम्मानित किया गया गुरुद्वारा साहब के महासचिव सरदार गुरदीप सिंह द्वारा आई हुई संगत का धन्यवाद किया गया समाप्ति के उपरांत सभी संगत ने गुरु का लंगर ग्रहण किया मंच का संचालन महासचिव सरदार गुरदीप सिंह द्वारा किया गया इस मौके पर सरदार मंजीत सिंह हरभजन सिंह संजय कोचर सुभाष कोचर गिरीश जुनेजा प्रदीप जुनेजा सतनाम सिंह सुरजीत सिंह सुरेश अरोड़ा रंजीत सिंह कुलजीत सिंह गुरप्रीत सिंह जुनेजा साहिल खुराना आदि का विशेष योगदान रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights