उझानी। ब्लॉक क्षेत्र के गांव के प्रधान को पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन का अध्यक्ष बनाया गया । ग्राम प्रधान के अध्यक्ष बनने की जानकारी मिलते ही उनके चाहने वालों में खुशी की लहर दौड गई और उन्हें मुबारकबाद देने उनके आवास पर पहुंचने वालों का तांता लग गया । शुक्रवार को पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय पूर्व न्यायाधीश के अनुमोदन पर पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश कार्यकारी समिति में जनपद बदायूं से ब्लॉक उझानी क्षेत्र के ग्राम कठौली के ग्राम प्रधान पंकज सक्सेना को अध्यक्ष बनाया गया है। पंकज सक्सेना के अध्यक्ष बनने की जानकारी मिलने पर उनके रिश्तेदार व उनके चाहने वालों में खुशी की लहर दौड गई और उनके घर पर मुबारकबाद देने वालों का तांता लग गया ।