डा अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम,पार्क आकर्षक ढंग से सजाया
बदायूं। डॉ भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति के तत्वाधान में संविधान निर्माता बाबा साहेब के जन्म दिवस के कार्यक्रमों का आगाज अंबेडकर पार्क से हुआ l जन्म दिवस के अवसर पर अंबेडकर पार्क को लाइटिंग से जगमगा दिया गया l पार्क की छटा रंग बिरंगी लाइटों से देखते ही बनती है l कार्यक्रम का शुभारंभ रात्रि 8:00 बजे समिति के अध्यक्ष ब्रह्मानंद बौद्ध ने बुद्ध बंदना के साथ किया l बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित और अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया l कार्यक्रम में बाबा साहब के चरित्र का गुणगान किया गया l समिति के अध्यक्ष ब्रह्मानंद बौद्ध ने बाबा साहब का वृतांत देते हुए कहा कि जीवन लंबा होने के बजाय महान होना चाहिए l कार्यक्रम में गायन वादन एवं नृत्य प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई l जीवन चरित्र पर आधारित नृत्य नाटिका का आयोजन किया गया l कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लाइट ऑफ एशिया डांस ग्रुप की मनमोहक प्रस्तुति रही l डांस ग्रुप की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। लिखा है नाम दिल पर भीम का हम तो जय भीम वाले जीते हैं शान से l भारत की पहली शिक्षित नारी माता सावित्रीबाई थी l शिक्षा की ज्योति जगाई थी l मिलकर सारे ने भारत को सोने की चिड़िया बनाना से l शिक्षा के क्षेत्र में तुम उन्नति घड़ी करो l मिलकर सारे भाई तुम भीम मिशन में चलोl कदे भूल ना जइयो रे उस मंजिल को पाने से l मिलकर सारे भारत ने सोने की चिड़िया बनाना है l

तेरी सोच ने 1 दिन मंजिल तक ले जाऊंगा l ओ बाबा साहब दुनिया में तेरा नाम चमकाऊंगा l करते हैं गुणगान तेरा इंग्लैंड और अमेरिका l इंकलाब का झंडा घर तक ले जाऊंगा l इस अवसर पर सैकड़ों लोग उपस्थित थे जिनमें आरपी त्यागी पवन गौतम हरीश दिनकर महिपाल टंडन भारत सिंह जाटव अमित भास्कर पप्पू अनिल सागर राजीव कुमार प्रमोद कुमार ऋषि पाल सिंह भीमसेन सागर गुरदयाल भारती हेमेंद्र गौतम सत्य प्रकाश आर्य राधेश्याम बौद्ध बाबूराम प्रेमपाल सिंह चिरंजी लाल सतेंद्र सिंह मोर सिंह मायादेवी सदावती बौद्ध सोहन पाल ओंकार सिंह ओमप्रकाश कश्यप धीरज कुमार दिवाकर नीरज कुमार दिवाकर विजय कुमार बाल्मीकि बी एन गौतम जेपी सागर रक्षपाल सिंह विशाल अंबेडकर ऋषि पाल सिंह अनिल सागर बीपी सिंह आदि लोग उपस्थित थे l













































































