भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई

WhatsApp-Image-2023-04-14-at-7.12.04-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आज भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर जी की 132 वी जयंती पर आतिफ निजामी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बृज क्षेत्र उत्तर प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा। निकाय चुनाव प्रभारी, सखानू-बदायूं के निवास स्थान सोथा बदायूं पर बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर धूम धाम से मनाई गई। मुख्यातिथि अशोक भारतीय उपाध्यक्ष भाजपा ब्रज क्षेत्र उत्तर प्रदेश ने कहा मोदी जी ने जो नारा दिया है एक भारत श्रेष्ठ भारत वो बाबा साहब के पद चिन्हों पर चलकर बन सकता है। बाबा साहब के विचार हर कालखंड, हर पीढ़ी व हर तबके के लिए उपकारक रहें हैं। बाबा साहब ने इस देश को बहुत कुछ दिया है। आतिफ निजामी ने कहा भारत रत्न बाबा साहेब अंबेडकर जी के विचारों में एक ताकत, एक तपस्या, एक अर्थ था जो राष्ट्र को समर्पित था। बाबा साहब की ही देन है कि आज हमें वोट डालने का अधिकार मिला है। उन्हे भारत का आधुनिक राष्ट्र निर्माता माना जाता है. भारतीय संविधान के निर्माण में उनकी उपलब्धियों से आज हम एक विकसनशील राष्ट्र की और बढ रहे है। नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा अम्बेडकर जी ने समाज के वंचित वर्ग को शिक्षित व सशक्त किया और हमें न्याय व समता पर आधारित एक ऐसा प्रगतिशील संविधान दिया जिसने देश को एकता के सूत्र में बाँधने का काम किया। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष नितेश वार्ष्णेय, लव कुमार प्रजापति,राज कमल,शिव ओम,अभिषेक मथुरिया मजहर उद्दीन,शारूख, इब्ने आदि लोग उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights