बदायूं। ब्लॉक सलारपुर पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं किसान यूनियन द्वारा संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन कर सलारपुर ब्लाक में प्रधानमंत्री आवासीय घोटाले को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया किसान यूनियन के और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश पटेल एवं जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ राम रतन पटेल के संयुक्त नेतृत्व में धरना प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन देकर राष्ट्रपति से मांग की कि सलारपुर ब्लाक में ब्लॉक प्रशासन द्वारा बहुत बहुत बडे स्तर पर प्रधानमंत्री आवासीय योजना में घोटाला किया गया है। उन आपात्र व्यक्तियों को आवास आवंटित किए गए हैं जिनके दो दो मंजिला मकान है इस अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं किसान यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।