मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 11 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 25.0 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

शाहरुख खान ने रिंकू सिंह को ‘पठान’ के अंदाज में दी बधाई

April 10, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बॉलीवुड के जाने-माने स्टार शाहरुख खान इन अपनी फिल्मों के साथ-साथ आईपीएल 2023 को लेकर भी चर्चा में बने हुए है। जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल 2023 में खेल रही टीम केकेआर के मालिक शाहरुख खान ही है। अभी हाल ही में इस टीम का मैच गुजरात टाइटंस के साथ हुआ था। ये मैच जैस-जैसे खत्म होने के तरफ बढ़ रहा था, माना जा रहा था इसे गुजरात टाइटंस आराम से जीत लेगी। लेकिन टीम केकेआर के खिलाड़ी रिंकू सिंह ने ऐसा कमाल किया की सारा मामला ही पलट गया। जिसके बाद हर कोई रिंकू सिंह को लेकर बातें करने लगा। रिंकू सिंह को लेकर शाहरुख खान ने भी ट्वीट किया, जो आते ही वायरल हो गया। रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 में वो कर दिखाया जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था। टीम केकेआर की तरफ से खलते हुए रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटंस लास्ट ओवर में पांच छक्के लगाए, जिसके साथ केकेआर ने मैच जीत लिया। जिसके बाद इसको लेकर शाहरुख खान ने भी ट्वीट किया। शाहरुख खान ने ट्वीट रिंकू सिंह की तुलना पठान से की। शाहरुख खान ने रिंकू सिंह की फोटो शेयर कर लिखा, ‘झूमे जो रिंकू!!!’। किंग खान का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शाहरुख खान के इस ट्वीट पर फैंस जमकर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights