सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 13’ हाल ही में खत्म हुआ है और इस बार अयोध्या से आए कंटेस्टेंट ऋषि सिंह ने ट्रॉफी अपने नाम की है। इस सीजन को विशाल ददलानी, हिमेश रेशमिया और नेहा कक्कड़ जज कर रहे थे। वहीं, आदित्य नारायण इसे होस्ट कर रहे थे। इस शो के खूब पसंद किया जाता है ये टीवी के टॉप रियलिटी शोज में से एक है। हालांकि, कई बार ‘इंडियन आइडल’को लेकर काफी विवाद हुआ है। इस शो पर आरोप लगते हैं कि टीआरपी के लिए सबकुछ स्क्रिप्टेड होता है। अब ‘इंडियन आइडल’ की होस्ट रह चुकीं मिनी माथुर ने शो को लेकर हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं। आइए जानते हैं कि मिनी माथुर ने ‘इंडियन आइडल’ को लेकर क्या कहा है। मिनी माथुर ने ‘इंडियन आइडल’ के 6 सीजन को होस्ट किया है। उन्होंने फिर शो को होस्ट करना बंद कर दिया था। हाल ही में मिनी माथुर ने एक पॉडकास्ट के दौरान शो को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि जब हो शो को होस्ट करती थीं वह सभी कंटेस्टेंट के टच में रहती थीं और उन्हें घर पर भी बुलाती थी। लेकिन जब शो का ध्यान कंटेस्टेंट्स से हटा तो उन्हें अच्छा नहीं लगा। मिनी माथुर ने कहा, ‘मैंने शो के तब छोड़ा जब मुझे महसूस हुआ ये रियलिटी शो रियल नहीं रहा। मैंने 6 सीजन होस्ट किए। उसके बाद ये शो सिर्फ पैसे कमाने के लिए था। मैं ऐसे बनावटी रियलिटी शो की तारीफ नहीं कर पाई।’