बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री अमीषा पटेल इन दिनों चर्चा में हैं। एक्ट्रेस काफी समय से फिल्मी दुनिया से दूर थीं लेकिन अब वह अपना कमबैक कर चुकी हैं। इन दिनों वह फिल्म ‘गदर 2‘ की शूटिंग कर रही हैं। लेकिन इसी बीच अमीषा पटेल का एक पुराना विवाद सुर्खियों में आ गया है। अमीषा के खिलाफ ढाई करोड़ की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज है और इस केस में अब अमीषा पटेल और ज्यादा फंस गई हैं। रांची की एक कोर्ट ने एक्ट्रेस के खिलाफ वारंट इशू किया है। साथ ही उन्हें कोर्ट में पेश होने का आदेश भी दिया गया है। अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट दरअसल, इंडिया टूडे की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि अमीषा पटेल के खिलाफ ढाई करोड़ के चेक बाउंस और धोखाधड़ी के मामले पर रांची के सीविल कोर्ट में सुनवाई हुई। लेकिन इस दौरान अमीषा और उनके वकील तारीख पर नहीं पहुंचे। इसी वजह से कोर्ट ने अमीषा पर नाराजगी जाहिर करते हुए एक वारंट जारी किया है और एक्ट्रेस को अगली सुनवाई पर पेश होने का बात कही है। इस मामले की अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होनी है।