गांव में ठेका देशी शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

WhatsApp-Image-2023-04-02-at-7.39.48-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी | कोतवाली क्षेत्र के गांव में देशी शराब ठेका दुकान आबादी के पास खोले जाने के विरोध में ग्रामीण व महिलाएं वहां पहुंची और दुकान के बाहर उन्होंने जमकर प्रदर्शन कर दुकान को आबादी से हटाने की मांग की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

रविवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुड़ा नरसिंहपुर में देशी शराब बेचने का ठेका जनपद कासगंज के कस्बा सहावर की रहने वाली परवीन बेगम के नाम हुआ है। देशी शराब ठेका को लाखन व महेश चलाते है। आबादी के समीप देशी शराब ठेका खुलने से ग्रामीणों व महिलाओं में खासा रोष व्याप्त है। आबादी के समीप देशी शराब ठेका खुलने पर आज सुबह बडी संख्या में गांव की महिलाएं व पुरुष देशी शराब ठेका पर पहुंचे और खुलेआम बिक रही शराब और दुकान का जोरदार विरोध करते हुए जमकर प्रदर्शन किया । महिलाओं का कहना है कि पहले देशी शराब ठेका गांव के दूसरे पार था । अब आबादी के पास खुलने से उनके बच्चों और पुरुषों पर इसका गलत असर पड़ सकता है। उनका कहना है कि वह आबादी के पास किसी भी सूरत में देशी शराब ठेका को नहीं खुलने देंगी ।
विरोध प्रदर्शन के दौरान कटोरी देवी, चंद्रकांता देवी, नेमचंद्र, संती देवी, संतोष देवी, भूदेवी, नेकसू, रमेशचंद्र, ग्रीशचंद्र, मुनीश, मदनपाल, सुंदरलाल, श्याम सिंह, सचिन, मंजू, हरप्यारी, मदनलाल समेत भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights