न्यूरिया। नगर निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने जोर शोर के साथ तैयारी शुरू कर दी है ।इसी को लेकर जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा एवं जिला प्रभारी एड सुनिता गंगवार द्वारा भेजे गए जिले की तमाम नगर पंचायत /पालिका प्रभारियो के नाम शीर्ष नेतृत्व ने मन्जूर करते हुए घोषणा की । न्यूरिया से मो. परवेज़ को अतिरिक्त पदभार देते हुए नगर पंचायत मझोला का प्रभारी नियुक्त किया गया। वही शाहबाज हुसैन को न्यूरिया हुसैनपुर का प्रभारी नियुक्त किया। रजत मिश्रा को बरखेडा़ प्रभारी नियुक्त किया गया । मो परवेज़ ने कहा आप जिले की सभी सीटो पर दम खम के साथ चुनाव लड़ेगी, और मझोला से भी शिक्षित, इमानदार , साफ़ छवि वा ले लोगों को ही प्रत्याशी बनाया जाए। रिपोर्टर रिजवान खान