पत्नी ने प्रेमी के सहयोग से पति को मौत के घाट उतारा,पुलिस ने पर्दाफाश कर पत्नी व प्रेमी को दबोचा
पत्नी पड़ोस में दुकान पर मोबाइल फोन रिचार्ज कराने जाती थी,फंस गई प्रेमजाल में
पति घर में रखता था तमंचा,पत्नी ने पहले प्रेमी को तमंचा चलाना सिखाया,उसी से करा दी हत्या
हत्या के बाद आत्महत्या दर्शाने को तमंचा पति के बिस्तर पर रखा, पहले नशा देकर सुलाया
गाजियाबाद । पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना नन्दग्राम में 3- मार्च को सूचना प्राप्त हुई एक व्यक्ति ने ई ब्लाक में स्वंय को गोली मार ली है। जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए घायल को जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से घायल को जीटीबी अस्पताल दिल्ली रेफर किया गया, जहां पर ईलाज के दौरान घायल की मृत्यू हो गयी थी।
मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार ज्ञात हुआ की मृतक के सिर मे जो गोली लगी थी, वह बांयी तरफ से लगकर दाहिनी तरफ निकली थी, जबकि मृतक राईट हैंडर था। जिससे आत्महत्या संदिग्ध प्रतीत हुई। जिस पर थाना नन्दग्राम पुलिस द्वारा अन्य दीगर कार्यवाही की गयी तो यह सत्य पाया गया कि मृतक कपिल कुमार मूल निवासी कस्बा फलावदा थाना फलावदा जिला मेरठ फिलहाल नन्दग्राम गाजियाबाद की गोली मारकर हत्या की गई है। जिस पर वादी के द्वारा दी गयी तहरीर पर 16 मार्च को तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया।
उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते तत्काल थाना स्तर पर टीमो का गठन किया गया, सीसीटीवी व सर्विलांस व लोकल इनपुट से यह बात प्रकाश में आयी की मृतक कपिल उपरोक्त की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कपिल की हत्या कर दी थी। उक्त हत्या का सफल अनावरण करते हुए दोनो अभियुक्तगण को आज रेत मंडी नन्दग्राम रोड से गिरफ्तार किया गया है ।
मृतक कपिल उपरोक्त की पत्नी के संबंध अंकुश नाम के लडके साथ हो गए थे जो कि मृतक के मकान के पास ही मोबाईल रिपेयरिंग की दुकान पर काम करता था, जिस के पास मृतक की पत्नी मो0फोन में रिचार्ज कराने आती जाती रहती थी। मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी अंकुश द्वारा कपिल उपरोक्त को रास्ते
से हटाने के लिए उसकी हत्या करने की साजिश घटना से 2-3 दिन पहले रची। मृतक कपिल अपने घर मे तमंचा रखता था, यह बात उसकी पत्नी को पता थी। पत्नी द्वारा अपने प्रेमी अंकुश को तमंचा चलाना बताया / सिखाया और साजिश के अनुरुप दिनांक 2/3-मार्च की रात को मृतक की पत्नी द्वारा अपने पति कपिल को नशे की गोली खिलाकर सुला दिया और अपने प्रेमी अंकुश को फोन करके अपने घर ई ब्लाक में बुलाया तथा नशे में सोते हुए कपिल जो की एक तरफ चेहरा कर के सोया हुआ था को तमंचे से सिर में गोली मारकर हत्या कर दी, तथा अंकुश को वहां से भगा दिया था, तथा तमंचा मृतक के पास ही छोड दिया जिससे यह आत्महत्या जैसा प्रतीत हो
गाजियाबाद से क्राइम रिपोर्टर सद्दाम हुसैन की रिपोर्ट













































































