बदायू। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग उत्तर प्रदेश द्वारा आज मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी गण जिला संयोजक दुष्यंत रघुवंशी जिला सह संयोजक प्रदीप कुमार, विजय यादव सोनी गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी अंकुर कुमार एवं समस्त विकासखंडों के संयोजक एवं सहसंयोजक उपस्थित रहे। मीटिंग के दौरान सभी पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने विकासखंड के शिक्षक शिक्षिकाओं की समस्याओं से अवगत कराया गया । तथा प्रमोशन वरिष्ठता सूची को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर प्रक्रिया आगे बढ़ाने एवं डी ए बोनस आदि का एरियर संबंधी भुगतान हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलकर वार्ता हेतु जिला के पदाधिकारियों द्वारा अस्वसत किया गया । जनपद पदाधिकारियों द्वारा सभी ब्लॉक पदाधिकारियों से अनुरोध किया गया कि जल्द से जल्द ब्लॉक में सदस्यता पूर्ण कर पूरी ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन करने की प्रक्रिया पूर्ण करें और पूर्ण मनोयोग से संगठन के कार्यों में रुचि लें