राम मंदिर के अष्टकोणीय गर्भगृह में जनवरी में राम लला को स्थापित करने की दिशा में तेजी से काम
बरेली। अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर में आगामी 2024 के लोक सभा चुनाव से पूर्व ही मकर संक्रांति के आस पास अष्टकोणीय गर्भगृह में राम लला को स्थापित करने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है भूतल दिसंबर तक पूरा होना है। मंदिर का परकोटा भी काफी हद तक पूर्ण हो चुका है। राम मंदिर में भक्तगण दिल खोल कर चढ़ावा भी चढ़ा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार लगभग एक करोड़ का चढ़ावा प्रतिमाह आजकल आ रहा है। श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने अयोध्या के निर्माणाधीन राम मंदिर निर्माण की प्रगति का एक वीडिओ मीडिया के प्लेटफार्म पर जारी किया गया है । राम मंदिर के इस वीडियो में राम मंदिर के 75 प्रतिशत कार्य पूरा होने की बात की चर्चा हो रही है। कार्य शाला में बंसी पहाड़पुर के गुलाबी पत्थर की तराशी का काम भी तेजी से चल रहा है।बताया जा रहा है कि राम मंदिर में प्रवेश के लिए 28 सीढ़ियों को भी अब तक बनाया जा चुका है। नगर शैली में बन रहे राम मंदिर भूतल निर्माण में गर्भगृह अष्टकोण का बनाया जा रहा है।जिसके सितंबर 2023 तक पूरा होना है। राम मंदिर पर 11सौ करोड़ से अधिक रुपए खर्च होने का अनुमान है। जहां पर 20 फुट ऊंची संगमरमर की दीवार भी बन गई है। 166 स्तंभ भी बन चुके हैं। आने वाली रामनवमी के बाद इन पत्थरों को बीमों के माध्यम से जोड़े जाने का कार्य भी प्रारंभ होना है। आजकल पांच से दस हजार राम भक्त प्रति दिन रामलला दर्शन को अयोध्या पहुंच रहे हैं। अयोध्या के रेलवे स्टेशन को भी आधुनिक सुविधायुक्त बनाया जा रहा है। इस वर्ष के अंत तक रेलवे स्टेशन को पूर्ण विकसित कर लेने की दिशा में भी तेजी से काम चल रहा है। अयोध्या में प्रदेश का आवास विकास परिषद भी शहबाजपुर के पास 450 एकड़ में नई आवासीय योजना पर भी काम कर रहा है ताकि अयोध्या का सुनियोजित विकास हो।
निर्भय सक्सेना













































































