कल से होगी सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर व सुरक्षा अधिकारी की भर्ती
बदायूँ। सीडीओ मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने बताया है कि जनपद के सभी विकास खण्ड मुख्यालयो में एस0आई0एस0 इंडिया लि0 के तत्वाधान में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु शिविर का आयोजन किया जायेगा। एस0आई0एस0 इंडिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है, जो सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशो में कर रही है। इस शिविर में सुरक्षा सैनिक, सुरक्षा सुपरवाइजर व सुरक्षा अधिकारी की नियुक्ति की जायेगी। शिविर का आयोजन विकास खण्ड मुख्यालयो पर तिथिवार एक दिन में 2 ब्लॉको में आयोजित शिविर के पूर्ण विवरण के अनुसार निधारित की गई हैं जिसमें 18 मार्च सहसवान ब्लॉक, 20 मार्च दहगवां व दातागंज ब्लॉक, 21 मार्च बिल्सी व समरेर ब्लॉक, 22 मार्च इस्लामनगर व जगत ब्लॉक, 23 मार्च बिसौली व उझानी ब्लॉक, 24 सालारपुर व बजीरगंज ब्लॉक, 25 मार्च कादरचौक व उसावां ब्लॉक और 27 मार्च म्याऊं व आसफपुर ब्लॉक में शिविर के आयोजन की तिथि निर्धारित की गयी है, साथ ही किसी ब्लॉक के अभ्यर्थी किसी भी ब्लॉक में भर्ती देख सकते हैं। भर्ती अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा सैनिक, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पद के लिए शारीरिक माप दण्ड जिसमें लम्बाई 168 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 21 से 36 के बीच, वजन 56 से ज्यादा 90 से कम, योग्यता हाईस्कूल पास होना चाहिए। जहां सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 12 वीं पास एवं सुरक्षा अधिकारी के लिए ग्रेजुएशन होना जरूरी है, जिसके लिए उन्होंने इच्छुक बेरोजगार युवको को इन निर्धारित तिथिया अपनी सुविधानुसार संबंधित ब्लाको में निर्धारित शिविर में भर्ती हेतु प्रतिभाग कर सकते है, जिसमें तिथिवार और जगह निर्धारित कर दिया गया है, जिसमें चयनित अभ्यर्थियो का पंजीकरण करने के लिए 350 रू0 जमा करना होगा व सुरक्षा अधिकारी के लिए 500 रू0 जमा करना होगा। पंजीकृत चयनियत अभ्यर्थियो को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए एस0आई0एस0 ट्रेनिंग सेंटर देहरादून भेजा जायेगा, जहाँ प्रत्येक चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान एक माह प्रशिक्षण के उपरान्त उन्हें तैनाती स्थलो पर सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती दिया जायेगा। जहाँ नौकरी के दौरान पीएफ, ईएसआई, बोनस, ग्रेच्युटी, इन्स्युरेन्स, पेंशन एवं अन्य सुविधाएं प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा 65 वर्ष तक स्थाई नौकरी, सलाना वेतनवृद्धि, समय समय पदोन्नति एवं राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम के तहत वेतन का भुगतान किया जाता है।













































































