न्यूरिया। टनकपुर हाईवे पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में घायल उतराखंड के खटीमा के मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी शाहदाब (32) व उनकी पत्नी मेराज वेगम (25) की देर रात मौत हो गई है.। इस घटना में मरने वाले की संख्या चार हो गई है । कल शाम टनकपुर हाईवे पर ग्राम एडवारा के निकट दो मोटरसाइकिल में आमने सामने टक्कर हो गई थी। जिसमें मोहम्मद फैज (6) व अनुज कुमार की मौके पर मौत हो गई थी ।महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसमें देर रात पीलीभीत से खटीमा इलाज के शाहदाब और उनकी पत्नी को मेराज वेगम को ले गए जिनकी रास्ते में मौत हो गयी । उक्त घटना के मामले में थाना अध्यक्ष उदय वीर सिंह चौहान का कहना है सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो चुकी है ।मोहम्मद फैज व अनुज का पोस्टमार्टम पीलीभीत में हुआ तथा शाहदाब व उनकी पत्नी मेराज वेगम का पोस्टमार्टम उत्तरांचल के खटीमा में हुआ है । मृतक अनुज का अभी कोई पता नहीं चल पाया है कि कहा का रहने वाला है पुलिस जानकारी में जुटी हुई है रिपोर्टर रिजवान खान